
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट, 14 जनवरी के बाद हो सकता है फेरबदल
AajTak
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि 14 जनवरी के बाद खरमास समाप्त हो रहा है, उसके बाद मंत्रिमंडल में बदलाव संभव है. इसके साथ ही बीजेपी संगठन में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है.
केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़े बदलाव हो सकते हैं. मोदी मंत्रिपरिषद में विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि 14 जनवरी (खरमास समाप्त) के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल हो सकता है. बजट सत्र से पहले ही विस्तार और बदलाव होने की संभावना है.
बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन में भी बड़े बदलाव की संभावना है. मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है. वहीं, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी जनवरी में आयोजित होनी है. वहीं, अगले साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके अलावा, 2024 में लोकसभा चुनाव हैं.
चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन में बदलाव
इन सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर सरकार और संगठन में भी बदलाव की चर्चाएं तेज हुई हैं. ये भी माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन और सरकार में विस्तार होगा. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कुछ नए सांसदों को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है.
पिछले साल जुलाई में 12 मंत्रियों की हुई थी छुट्टी
इसके साथ ही प्रदर्शन के आधार पर कुछ मंत्रियों को हटाने की भी चर्चा है. बताते चलें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद में फेरबदल पिछले साल 7 जुलाई को हुआ था. तब 12 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था. अब आगामी लोकसभा चुनाव अभी भी 15 महीने दूर हैं, लेकिन संगठन और सरकार अभी से तैयारी में जुट गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










