
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट एक फरवरी को होगा पेश, आ गई संसद के सत्र की तारीख
AajTak
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र होगा. सूत्रों की मानें तो 9 फरवरी तक ये सत्र चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी.
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र होगा. सूत्रों की मानें तो 9 फरवरी तक ये सत्र चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी. उसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी.
संसद का ये बजट सत्र मोदी सरकार के दूसरा कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा. लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है. सूत्रों की मानें तो सरकार किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव ला सकती है. हालांकि फिलहाल सरकार के एजेंडे में कोई बड़ा विधायी कार्य नहीं है.
4 दिसंबर, 2023 से शुरू हुआ था शीतकालीन सत्र
इससे पहले बीते साल चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जोकि तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था. ये सत्र इसलिए महत्वपूर्ण रहा कि इस दौरान सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिलों को पास कराया था.
संसद की सुरक्षा पर उठे सवाल
इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण घटना घटी थी, जिसने संसद की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए थे. दरअसल लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो युवक सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और इस दौरान उन्होंने कोई पीली गैस भी छोड़ दी थी. हालांकि सांसदों ने उन युवकों को पकड़कर सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










