
'मोदी-मोदी करने वाले छात्रों को थप्पड़ लगाओ...', कांग्रेस नेता का विवादित बयान
AajTak
भाजपा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की संबंधित धाराओं के तहत शिवराज तंगदागी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और उन पर युवा मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है.
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज तंगदागी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी कोप्पल में एक चुनावी रैली के दौरान की थी. शिवराज एस तंगदागी ने कहा था, 'वे (भाजपा) अब अपने चुनाव अभियान के साथ आ रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए. अब वे किस मुंह से वोट मांग रहे हैं? उन्होंने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी है? यदि वे (युवा) रोजगार मांगते हैं, तो वे (भाजपा) उनसे पकौड़ा बेचने के लिए कहते हैं. उन्हें (भाजपा को) शर्म आनी चाहिए. फिर भी, अगर छात्र मोदी-मोदी करते हैं, तो उन्हें थप्पड़ मारा जाना चाहिए'.
शिवराज तंगदागी ने कहा, 'पिछले 10 वर्षों से सबकुछ झूठ के आधार पर चलाया गया है. इसलिए उन्हें लगता है कि वे अगले पांच सालों तक मूर्ख बना सकते हैं0 पीएम मोदी ने भारत में 100 स्मार्ट शहरों का वादा किया था, वे कहां हैं? एक का नाम बताइए? वह स्मार्ट हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं, स्मार्ट भाषण देते हैं, अपना पहनावा बदलते रहते हैं. फिर उनका एक स्टंट सामने आता है, वह समुद्र की गहराई में चले जाते हैं और वहां पूजा करते हैं. क्या एक प्रधानमंत्री को इस तरह का काम करना चाहिए?'
कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा, 'जिन राजनीतिक दलों ने युवाओं को निशाना बनाया है वे बच नहीं पाए हैं. कांग्रेस के शिवराज तंगदागी, जो कर्नाटक सरकार में संस्कृति मंत्री हैं, पीएम मोदी के पक्ष में नारे लगाने वाले छात्रों को थप्पड़ मारने के लिए कहते हैं... सिर्फ इसलिए कि यंग इंडिया ने राहुल गांधी को बार-बार खारिज कर दिया है, और चाहते हैं देश का नेतृत्व पीएम मोदी करें, इसके लिए कांग्रेस उन पर हमला करेगी? ये शर्मनाक है. प्रधानमंत्री मोदी यंग इंडिया में निवेश कर रहे हैं और राहुल गांधी की कांग्रेस उन्हें (युवाओं को) तमाचा मारना चाहती है'.
भाजपा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की संबंधित धाराओं के तहत शिवराज तंगदागी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और उन पर युवा मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा है कि तंगदागी के बयान से युवाओं में डर पैदा हो सकता है और वे मतदान से दूर रह सकते हैं. भाजपा ने शिवराज तंगदागी की टिप्पणियों को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से रोका जाना चाहिए. वरिष्ठ भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव बहुत बुरी तरह से हारने वाली है. कांग्रेसियों को यह महसूस हो रहा है, इसलिए वे रोज नए निचले स्तर पर गिर रहे हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








