
मोदी-बाइडेन के बीच 77 मिनट बातचीत, स्पेस-रक्षा और AI क्षेत्र में सहयोग समेत इन मुद्दों पर बनी सहमति
AajTak
G20 समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हमारी बैठक काफी प्रोडक्टिव थी. हमने कई मुद्दों पर चर्चा की. जो कि भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाएंगे. यह वैश्विक भलाई और दोनों देशों की दोस्ती में अहम भूमिका निभाएगी.
G-20 समिट से पहले पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच करीब 77 मिनट तक मुलाकात हुई. बाइडेन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे पीएम आवास पर पहुंचे. यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. PM मोदी और बाइडेन की मुलाकात के बाद एक साझा बयान जारी किया गया. इसमें भारत-अमेरिका की साझेदारी बढ़ाने पर बात हुई. साथ ही अमेरिका UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष में दिखा. इस दौरान बाइडेन ने G20 की अध्यक्षता के लिए भारत की तारीफ की, साथ ही चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भारत को बधाई दी. वहीं पीएम मोदी ने बाइडेन को क्वाड सम्मेलन-2024 के लिए न्योता भी दिया.
बाइडेन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हमारी बैठक काफी प्रोडक्टिव थी. हमने कई मुद्दों पर चर्चा की. जो कि भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाएंगे. यह वैश्विक भलाई और दोनों देशों की दोस्ती में अहम भूमिका निभाएगी.
Happy to have welcomed @POTUS @JoeBiden to 7, Lok Kalyan Marg. Our meeting was very productive. We were able to discuss numerous topics which will further economic and people-to-people linkages between India and USA. The friendship between our nations will continue to play a… pic.twitter.com/Yg1tz9kGwQ
भारत-अमेरिका के बीच घनिष्ठ संबंधों की वकालत
पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ संबंधों की वकालत की. साथ ही पीएम मोदी और बाइडेन ने G20 के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की और विश्वास जताया कि शिखर सम्मेलन के नतीजे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे. दोनों नेताओं ने स्पेस और AI के विस्तार में सहयोग के माध्यम से भारत-अमेरिका की रक्षा साझेदारी को बढ़ाने और विविधतापूर्ण बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में तकनीकी की निर्णायक भूमिका को लेकर चर्चा की. दोनों नेताओं ने साथ ही खुली, सुलभ, सुरक्षित और लचीली टेक्नोलॉजी का ईकोसिस्टम और श्रृंखला बनाने के लिए महत्वपूर्ण और उभरती टेक्नोलॉजी पर चल रहे प्रयासों की सराहना की.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







