
'मोदी जी मुसलमानों की मस्जिद, जमीन, कब्रिस्तान हड़पना चाहते हैं...', बोले असदुद्दीन ओवैसी
AajTak
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, तिरुपति के प्रसाद में एनिमल फैट आने से आपको ऐतराज है. हम भी मानते हैं कि आस्था का विषय है. ये नहीं होना चाहिए. लेकिन हम हमारे धर्म में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे. मोदी जी मुसलमानों की मस्जिद, जमीन, कब्रिस्तान को हड़पना चाहते हैं.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बोर्ड को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. ओवैसी ने कहा, वक्फ बोर्ड प्राइवेट प्रॉपर्टी है. जबकि बीजेपी ऐसे बता रही है कि जैसे सरकारी प्रॉपर्टी है. बीजेपी और आरएसएस झूठा प्रपोगेंडा फैला रही है.
उन्होंने कहा, जैसे हिंदू धर्म में प्रॉपर्टी दान दी जाती है, ठीक उसी तरह मुस्लिमों में दान की गई प्रॉपर्टी होती है. यह संशोधन बिल इसलिए लाया गया है ताकि वक्फ बोर्ड को हमेशा हमेशा के लिए खत्म किया जा सके. बिल में कहा गया है कि कोई भी प्रॉपर्टी सरकार के अंडर में है, उसका फैसला कलेक्टर करेगा. कलेक्टर भी तो सरकारी है. स्टेट वक्फ बोर्ड में मुस्लिम मेंबर होते हैं. आप उसमें 8 से 9 अपॉइंटमेंट गैर मुस्लिम करना चाहते हैं.
'हमारे धर्म में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं'
ओवैसी ने आगे कहा, तिरुपति के प्रसाद में एनिमल फैट आने से आपको ऐतराज है. हम भी मानते हैं कि आस्था का विषय है. ये नहीं होना चाहिए. लेकिन हम हमारे धर्म में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे. मोदी जी मुसलमानों की मस्जिद, जमीन, कब्रिस्तान को हड़पना चाहते हैं.
'रैली में कोई मुस्लिम विधायक क्यों नहीं आया?'
उन्होंने कहा, महाविकास अघाड़ी से गठबंधन के लिए इम्तियाज जलील (AIMIM नेता) ने लिखित प्रस्ताव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और एनसीपी के अध्यक्ष को दिया है, अब उन्हें फैसला लेना है. इम्तियाज जलील ने अपनी तिरंगा रैली में सभी को शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था. इतने सारे उनके मुस्लिम विधायक चुनकर आये थे, उसमें से कोई नहीं आया है. यह रैली AIMIM की पॉलिटिकल रैली नहीं थी. पैगाम मोहम्मद के खिलाफ जिन्होंने बोला था, यह रैली उनके खिलाफ थी तो सबको शामिल होना चाहिए था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










