
'मोदी जी...आपने हमें खुद से दूर कर दिया’, BJP पर निशाना तो साधा, पर बदले-बदले नजर आए उद्धव ठाकरे!
AajTak
उद्धव ठाकरे ने सावंतवाड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा- हम आपके (BJP और पीएम मोदी) साथ थे. शिवसेना आपके साथ थी. हमने पिछली बार अपने गठबंधन के लिए प्रचार किया था. आप प्रधानमंत्री इसलिए बने क्योंकि विनायक राऊत जैसे हमारे सांसद चुने गये. लेकिन बाद में आपने हमें खुद से दूर कर दिया.
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को एक जनसभा में बीजेपी पर जुबानी हमले तो किए, लेकिन उनके तेवर बदले-बदले नजर आए. उन्होंने कहा कि वह पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुश्मन नहीं थे और आज भी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ही सेना के साथ संबंध तोड़ने का फैसला किया था. उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी के महाराष्ट्र आने पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि पीएम महाराष्ट्र यह देखने आते हैं कि यहां से क्या गुजरात ले जाया जा सकता है.
उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि हम कभी भी आपके दुश्मन नहीं थे. आज भी हम दुश्मन नहीं हैं. हम आपके साथ थे. शिवसेना आपके साथ थी. हमने पिछली बार अपने गठबंधन के लिए प्रचार किया था. आप प्रधानमंत्री इसलिए बने क्योंकि विनायक राऊत जैसे हमारे सांसद चुने गये. लेकिन बाद में आपने हमें खुद से दूर कर दिया. हमारा हिंदुत्व और भगवा ध्वज आज भी कायम है. लेकिन आज, भाजपा उस भगवा झंडे को फाड़ने की कोशिश कर रही है'.
वह सावंतवाड़ी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे. बता दें कि उद्धव ठाकरे इन दिनों कोंकण दौरे पर हैं और उन लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर रहे हैं, जहां उनकी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने की संभावना है. शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अन्य चुनाव के विपरीत 2024 का आम चुनाव अब तक का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, 'हर साल हम गणतंत्र दिवस पर एक.दूसरे को बधाई देते हैं. मुझे डर है कि अगर सत्ता में बैठे राक्षस फिर से चुने गए तो अगला गणतंत्र दिवस हमारे सामने कभी नहीं आएगा. यह तानाशाह दिवस होगा'.
आगामी चुनावों से पहले अपने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए ठाकरे ने कहा, 'जिन्होंने हमें परेशान किया है, उन्हें इतना कड़ा सबक सिखाया जाएगा कि अगली पीढ़ी को उनका नाम भी याद नहीं रहेगा'. ठाकरे ने मोदी की महाराष्ट्र यात्राओं को लेकर भी उन पर हमला बोला और कहा कि पीएम की पिछली कोंकण यात्रा के बाद सिंधुदुर्ग से एक पनडुब्बी परियोजना गुजरात चली गई थी.
उन्होंने कहा, 'वह (मोदी) अक्सर महाराष्ट्र आते रहे हैं. मुझे डर है कि वह जहां भी आएंगे, वहां से कुछ न कुछ गुजरात ले जाएंगे'. उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने दूसरों को अपनी पार्टी में लाने के चक्कर में अपनी पहचान खो दी है और उनकी पार्टी वहीं खड़ी है जहां पहले थी. उन्होंने कहा, 'आज मुसलमान हमारे साथ आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि हमारा हिंदुत्व दो धर्मों के बीच आग लगाने के बारे में नहीं है. हमारा हिंदुत्व रसोई में चूल्हा जलाने के बारे में है, जबकि आपका (भाजपा का) हिंदुत्व घर जलाने के बारे में है'.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










