
मोदी कैबिनेट में कैसा होगा JDU का स्ट्रक्चर? मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच आज दिल्ली आ रहे नीतीश
AajTak
मोदी कैबिनेट में जेडीयू के शामिल होने के कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं. नीतीश कुमार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मुलाकात भी कर सकते हैं. जेडीयू अब केंद्र सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में उसका स्ट्रक्चर कैसा होगा यह तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो सकी है.
केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को लेकर दिल्ली से बिहार तक सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है. मोदी कैबिनेट में जेडीयू के शामिल होने के कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं. नीतीश कुमार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मुलाकात भी कर सकते हैं. जेडीयू अब केंद्र सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में उसका स्ट्रक्चर कैसा होगा यह तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो सकी है. बता दें कि साल 2019 में मोदी सरकार के गठन के दौरान जेडीयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का ऑफर बीजेपी ने दिया था, लेकिन उस समय महज एक मंत्री पद जेडीयू को दिया जा रहा था. जेडीयू बीजेपी के इस प्रस्ताव को स्वीकार करती तो जेडीयू के ललन सिंह और आरसीपी सिंह में से किसी एक को ही जगह मिलती. ऐसे में नीतीश कुमार दोनों में से किसी को भी नाराज नही करना चाहते थे. यही वजह थी कि उन्होंने एक मंत्री पद का ऑफर लेने से इनकार कर दिया था.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







