
मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत ने अपनी एक इंच जमीन नहीं गंवाई, लोकसभा में बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
AajTak
लोकसभा में बसपा सांसद श्याम सिंह यादव की टिप्पणी से उखड़े केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन के कब्जे को फर्जी करार दिया. उन्होंने कहा कि मीडिया ने शरारतपूर्ण खबर जारी की है.
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने अपनी एक इंच भी जमीन नहीं खोई है. यूक्रेन के हालात पर निचले सदन में हो रही चर्चा में दखल देते हुए रिजिजू ने बसपा सांसद श्याम सिंह यादव की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए यह बयान दिया.
दरअसल, यूपी के जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने यूक्रेन संकट पर नियम 193 के तहत अपनी बात रखते हुए भारत और चीन की सीमा के संदर्भ में दावा किया कि केंद्र सरकार चीन को थोड़ा-थोड़ा करके भारतीय क्षेत्र सौंपती जा रही है. इस पर हस्तक्षेप करते हुए कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि बसपा सांसद को देश की संसद में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.
रिजिजू ने आगे कहा, "हर कोई जानता है कि चीन और पाकिस्तान के कब्जे में हमारा क्षेत्र पहले के समय का है. इसको लेकर मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता. लेकिन जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से एक इंच भी जमीन हमने नहीं खोई है. मंत्री ने कहा कि चीन का सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश 100 प्रतिशत सुरक्षित है.
सरासर झूठ है कब्जे का दावा
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैं अरुणाचल प्रदेश से आता हूं और कुछ टेलीविजन मीडिया ने शरारतपूर्ण तरीके से पुराने डेटा का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया कि चीन ने अरुणाचल के अंदर गांव बसा दिया है, जोकि सरासर झूठ है, क्योंकि उस गांव पर 1959 में ही चीन ने कब्जा कर लिया था.''
एंटनी के बयान का किया जिक्र

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










