
मोदी की 'गारंटी' से निशाने पर आए महुआ मोइत्रा-धीरज साहू, आगे और क्या होने वाला है?
AajTak
भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की गारंटी वाला प्रधानमंत्री का ट्वीट यह इशारा है कि भविष्य में कई और धीरज साहू और महुआ मोइत्रा जैसे बड़े नेताओं पर एक्शन हो सकता है. 2024 के इलेक्शन में पहली बार ऐसा होगा कि विपक्ष को भ्रष्टाचारी बताकर चुनाव लड़ा जाएगा.
भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को एक बड़े मुद्दे के रूप में जनता के सामने लाना अब करीब-करीब तय है. शुक्रवार को पहले कांग्रेस सांसद धीरज साहू जिनके घर करीब 200 करोड़ रुपये कैश मिला उनका अपने एक्स पोस्ट में जिक्र करके पीएम मोदी ने अपना संदेश दे दिया है.पीएम ने कहा है कि मोदी की गारंटी है सबको पाई पाई चुकाना होगा. दूसरी ओर टीएमसी की लोकसभा सभा सांसद महुआ मोइत्रा पर एक बिजनेसमैन से पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में एक्शन ले लिया गया. कांग्रेस सांसद साहू पर बड़ी कार्रवाई से सरकार एक जमीन तैयार कर रही है कि देश में हुई सभी ईडी कार्रवाई न्यायसंगत हैं. मोदी सरकार इन दोनों घटनाओं को इस तरह प्रचारित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली है कि विपक्ष आकंठ भ्रष्ठाचार में डूबा हुआ है.
कर्नाटक की हार और राजस्थान-छत्तीसगढ़ की जीत से मिल गया मंत्र
राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों पर जबरदस्त भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे. राजस्थान में सरकारी नौकरियों की बोली लग रही थी. आरोपी अधिकारियों और मंत्रियों पर एक्शन नहीं हो रहा था. यही कारण रहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने चुनाव के दौरान ही पूछताछ के लिए तलब किया.इसी तरह महादेव ऐप के मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी ईडी ने चुनाव के दौरान घेरा.एक बार तो ऐसा लग रहा था कि जनता इन नेताओं के उत्पीड़न से बीजेपी को सबक सिखाएगी पर हुआ उल्टा. जनता के बीच यह संदेश गया कि बीजेपी भ्रष्टाचार को लेकर सख्त है. शायद यही कारण रहा कि दोनों जगहों पर बीजेपी बड़े अंतर पर कांग्रेस को हराने में सफल हो सकी है. इसी तरह कर्नाटक में बीजेपी की हार के पीछे कांग्रेस का 40 परसेंट कट कमीशन का नारा जनता को समझ में आ गया और बीजेपी को लेनी की देनी पड़ गई. बीजेपी अब अच्छी तरह समझ गई है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान उसे 2024 के लोकसभा चुनावों में मंजिल तक पहुंचाएगी.
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस की नीति को और आक्रामक करेगी सरकार
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती 200 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे जुड़ी मीडिया में प्रकाशित एक खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें... जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.“ प्रधानमंत्री ने अपने इस पोस्ट में हंसी वाली इमोजी भी डाली है.आयकर विभाग सांसद धीरज साहू और उनके रिश्तेदारों-करीबियों के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से छापेमारी कर रहा है.बीजेपी अब उनके गिरफ्तारी की मांग कर रही है. कहा जा रहा है कि धीरज साहू ने अपने चुनावी हलफनामें में खुद पर कई करोड़ का कर्ज बताया था.
अपने ही सांसद धीरज साहू के साथ खड़ी नहीं हो पाई कांग्रेस

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







