
मोदी का विजन, योगी वाले वादे... राजस्थान चुनाव में बीजेपी के संकल्प पत्र का समझिए गुणा-गणित
AajTak
राजस्थान चुनाव में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे कर चुनाव मैदान में उतरी है. बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है. पार्टी के घोषणा पत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वाले कई वादे हैं. राजस्थान चुनाव में बीजेपी के संकल्प पत्र का गुणा-गणित क्या है?
राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. वोटिंग की तिथि करीब आते ही सूबे में सियासी हलचल बढ़ गई है. चुनावी रैलियों का शोर बढ़ गया है तो वहीं मतदाताओं को अपने-अपने पाले में लाने के लिए राजनीतिक दलों की ओर से लुभावने वादों का दौर भी जारी है. अब विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है.
राजस्थान में बीजेपी के घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ब्लूप्रिंट है तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाले वादे भी हैं. बीजेपी ने राजस्थान चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र को 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023' नाम दिया है. यह नाम पीएम मोदी के विकास वाले विजन को दर्शाता है तो वहीं इसमें कई वादे ऐसे हैं जिन्हें बीजेपी यूपी चुनाव में पहले कर चुकी है. राजस्थान में यूपी वाले वादों को सीएम अशोक गहलोत सरकार की लोकलुभावन योजनाओं के कार्ड की काट के लिए बीजेपी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.
राजस्थान चुनाव में बीजेपी किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना मैदान में उतरी है. बीजेपी 'मोदी साथे राजस्थान' नारे और पीएम मोदी के चेहरे को आगे कर चुनाव मैदान में उतरी है. राजस्थान में मोदी का चेहरा तो आगे है ही, पार्टी की रणनीति में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी महत्वपूर्ण रोल नजर आ रहा है. सीएम योगी न सिर्फ बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं और ताबड़तोड़ रैलियां कर चुनावी बयार को बीजेपी के पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं, बीजेपी के संकल्प पत्र में भी उनके यूपी वाले कई वादे नजर आ रहे हैं.
एंटी रोमियो स्क्वॉड का वादा
साल 2017 के यूपी चुनाव में बीजेपी महिलाओं के साथ रेप, छेड़खानी जैसी घटनाओं को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा की सरकार पर हमलावर थी. बीजेपी ने तब महिलाओं के साथ अपराध रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड के गठन का वादा अपने संकल्प पत्र में किया था. राजस्थान में भी चुनाव के पहले से ही बीजेपी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेर रही थी. बीजेपी ने अब जब अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, इसमें महिला सुरक्षा के लिए यूपी की ही तरह एंटी रोमियो स्क्वॉड के गठन का वादा है.
छात्राओं को स्कूटी देने वादा

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



