
मोटा मुनाफा, SUV का झांसा और 50 करोड़ की ठगी... राजस्थान के 'नटवरलाल' की करतूत सुन दंग रह जाएंगे!
AajTak
पुलिस ने फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले जालसाज प्रिंस सैनी को उसके दो साथियों ममता भाटी और दिनेश बागड़ी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने निवेशकों को मोटी रिटर्न और एसयूवी देने का झांसा देकर 50 करोड़ से अधिक की ठगी की है.
वो लोगों को निवेश के बदले मोटे मुनाफे का लालच देता था. उन्हें एसयूवी कार देने का वायदा करता था. दिन में सुनहरे सपने दिखाकर अपना बैंक बैलेंस बढ़ाता जा रहा था. इस काम के लिए उसने कई फर्जी कंपनियां खोल रखी थीं. लेकिन कहते हैं ना कि पाप का घड़ा जब भर जाए, तो फूटता जरूर है.
राजस्थान के इस नटवरलाल के साथ भी ऐसा ही हुआ. लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और हैरान करने वाले खुलासे हुए. इसके बाद इस ठग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान के करोड़पति ठग प्रिंस सैनी की, जो फिलहाल सलाखों के पीछे है. उसके साथ दो साथी ममता भाटी और दिनेश बागड़ी भी पकड़े जा चुके हैं. राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की कार्रवाई में इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ.
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी कंपनियों के जरिए लोगों से 50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है. रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को रिमांड के लिए सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा.
एसओजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर जिले के धोरू गांव का रहने वाला प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल हाल ही में 250 लोगों को 6-6 लाख रुपए में एक एसयूवी दिलाने का वादा कर ठगी करता रहा. पुलिस जांच में यह भी पता चला कि वो साल 2017 में 12वीं में फेल हो गया था.
इसके बाद लोगों से ठगी करने के लिए उसने कई फर्जी कंपनियां बनाई, जिनमें ट्रोनेक्स वर्ल्ड और एक चेन-सिस्टम सॉफ्टवेयर कंपनी शामिल थीं. इन कंपनियों के जरिए उसने 54 लोगों से 6.48 लाख रुपए की ठगी कर ली.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










