
मॉस्को में पुतिन से मिले जयशंकर, कहा- सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद भारत-रूस संबंध सबसे स्थिर
AajTak
रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए विदेशमंत्री जयशंकर ने पुतिन से मुलाकात के दौरान भारत-रूस संबंधों को सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद से दुनिया के सबसे स्थिर रिश्तों में से एक बताया. वहीं, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी इसे विशेष रणनीतिक साझेदारी बताया.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस की राजधानी मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. दरअसल, ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहा है.
रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए विदेशमंत्री जयशंकर ने पुतिन से मुलाकात के दौरान भारत-रूस संबंधों को सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद से दुनिया के सबसे स्थिर रिश्तों में से एक बताया. वहीं, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी इसे विशेष रणनीतिक साझेदारी बताया. इसके बाद जयशंकर ने कहा कि लावरोव के साथ उनकी मुलाकात राजनीतिक संबंध और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने का एक अच्छा अवसर थी. इसके साथ ही जयशंकर ने रूसी कंपनियों से भारतीय भागीदारों के साथ और गहनता से काम करने की अपील की और कहा कि दोनों देशों को व्यापार को और विविध बनाना होगा.
जयशंकर ने रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ भी वार्ता की. इस दौरान उन्होंने लॉजिस्टिक बाधाओं को दूर करने, नॉन-टैरिफ रुकावटें हटाने, नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर, नॉर्दर्न सी रूट और चेन्नई-व्लादिवोस्तोक कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र अधिक करना और अलग तरीके से करना होना चाहिए. जयशंकर ने बिना नाम लिए कहा कि यह बातचीत जटिल जियोपॉलिटिकल हालात की पृष्ठभूमि में हो रही है, लेकिन भारत और रूस नेतृत्व स्तर पर नज़दीकी और नियमित संवाद बनाए हुए हैं.
'भारत-रूस संबंध उन्नत पथ पर'
इससे पहले बुधवार को भारत में रूस के प्रभारी राजदूत रोमन बाबुश्किन ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों और जियो-पॉलिटिकल प्रेशर के बावजूद भारत-रूस संबंध उन्नत पथ पर हैं. उन्होंने कहा कि एनर्जी और डिफेंस साझेदारी के महत्वपूर्ण स्तंभ बने हुए हैं, जो चुनौतियों के बावजूद लगातार बढ़ रहे है.
भारत-रूस के बीच व्यापार बढ़ा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










