
मैहर: मंदिर की पहाड़ी के पीछे मिले 3 कंकाल, दो फंदे पर लटके मिले और एक जमीन पर
AajTak
MP News: मृतकों में सीधी जिले के रामगढ़ की रहने वाली छुटकी साकेत और उसके 2 बेटे राजकुमार साकेत और दीपक साकेत हैं. तीनों पांच महीने पहले मैहर में काम की तलाश में आए थे.
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर में मंदिर की पहाड़ी के पीछे 3 कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. दो पुरुषों के कंकाल जंगल में पेड़ पर लटके मिले तो वहीं एक महिला का पुराना शव जमीन पर मिला. कंकालों पर ठंड के कपड़े हैं. माना जा रहा है कि शव पांच महीने पुराने हैं. प्रथम दृष्टया तीनों की मौत फांसी का फंदा लगने से हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पुलिस की पड़ताल में तीनों मृतक सीधी जिले के रामगढ़ के बताए जा रहे हैं. जिनका आपस में मां-बेटे का रिश्ता है. सनसनीखेज घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर देर रात तक घटनास्थल का पंचानमा तैयार किया और जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पूजा पाठ की सामग्री भी बरामद हुई है. इस वजह से अब आस्था, अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी चर्चाओं का बाजार गर्म है.
सीएसपी मैहर राजीव पाठक की मानें तो कंकाल पांच महीने पुराने हैं. मृतकों में सीधी जिले के रामगढ़ की रहने वाली छुटकी साकेत और उसके 2 बेटे राजकुमार साकेत और दीपक साकेत हैं. तीनों पांच महीने पहले मैहर में काम की तलाश में आए थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फांसी के फंदे पर लटके मिलने की वजह से प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है. हालांकि, पुलिस ने आगे और भी जांच कार्रवाई की बात कही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










