
मैरिड लड़के से हो गया प्यार, दोनों घर से फरार... वापस लौटने पर बॉयफ्रेंड के घरवालों ने महिला से की बर्बरता
AajTak
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला को अफेयर के चलते न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि गांव में घुमाकर अपमानित भी किया गया. यह घटना खोडरी चौकी इलाके के एक गांव की है. महिला के साथ यह बर्बरता उस व्यक्ति के परिजनों ने की, जिसके साथ वह प्रेम प्रसंग में घर से चली गई थी.
यह शर्मनाक कहानी छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा की है. यहां एक महिला का शादीशुदा व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. करीब तीन महीने पहले वह प्रेमी के साथ घर से चली गई थी और मध्य प्रदेश में जाकर रहने लगी थी. महिला के पति का निधन हो चुका है. जब तीन महीने बाद महिला अपने गांव लौटी तो प्रेमी के परिजनों ने उसके साथ बर्बरता की. उसे पीटा गया और पूरे गांव में घुमाकर अपमानित किया.
घटना खोडरी चौकी अंतर्गत एक गांव की है. यहां रहने वाली 35 साल की महिला के पति की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद महिला का गांव में रहने वाले 35 साल के शादीशुदा युवक के साथ अफेयर शुरू हो गया. प्रेम प्रसंग के चलते दोनों लगभग तीन महीने पहले 29 अक्टूबर को घर से फरार हो गए थे.
यह भी पढ़ें: शादी नहीं की तो नाराज हुई प्रेमिका, प्रेमी की डॉक्टर पत्नी को लगा दिया HIV वाला इंजेक्शन
दोनों मध्य प्रदेश के शहडोल में जाकर रहने लगे थे. जब तीन महीने के बाद दोनों गांव वापस आए तो विवाद की स्थिति हो गई. महिला के परिजन और उसके प्रेमी के परिजन खोडरी चौकी पहुंचे थे. खोडरी चौकी में महिला ने कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. इसके बाद सभी वापस अपने गांव आ गए. महिला और उसके प्रेमी को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने घर में शरण दी थी.
इसके बाद अगले दिन सुबह महिला के प्रेमी की पत्नी, भाई आदि इकट्ठे होकर आ गए और महिला के साथ मारपीट कर दी. उसे गांव में घुमाया. पिटाई करते हुए गांव के मुख्य मार्ग पर चलाते हुए अपमानित किया. पीड़ित महिला के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने महिला को बचाया. उसे कपड़े दिए और पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घायल महिला को अपने साथ ले गई. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है. थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










