
'मैनेजर पांडेय के जाने से अनाथ हो गई हिंदी आलोचना', साहित्यकारों ने आलोचक को ऐसे किया याद
AajTak
हिंदी आलोचना के सशक्त हस्ताक्षर मैनेजर पांडेय का दिल्ली में 6 नवंबर को निधन हो गया था. मैनेजर पांडेय के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई. देशभर के साहित्यकारों ने डॉक्टर मैनेजर पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया. साहित्यकारों ने ये भी कहा कि मैनेजर पांडेय के जाने के बाद हिंदी आलोचना अनाथ हो गई है.
बिहार के गोपालगंज जिले के लोहटी में जन्मे हिंदी आलोचना के सशक्त हस्ताक्षर मैनेजर पांडेय का दिल्ली में 6 नवंबर को निधन हो गया था. मैनेजर पांडेय के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई. देशभर के साहित्यकारों ने डॉक्टर मैनेजर पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया. डॉक्टर मैनेजर पांडेय की याद में नई दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी में भी स्मृति आयोजित की गई जिसमें नामचीन साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
साहित्य अकादमी में आयोजित स्मृति सभा में साहित्यकारों ने डॉक्टर मैनेजर पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने विचारों में जो जीवन जिया, वास्तविक जीवन में भी उसे ही जिया. जो व्यक्ति नैतिकता को चुनता है वो ऋषि बन जाता है. उनके निधन से हिंदी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करना मुश्किल है.
साहित्यकारों ने ये भी कहा कि मैनेजर पांडेय के जाने के बाद हिंदी आलोचना अनाथ हो गई है. शिखर बनने की और पुरस्कार पाने की चाह उन्होंने कभी नहीं पाली. वे हिंदी के एक विलक्षण व्यक्ति थे. इस स्मृति सभा में प्रमुख साहित्यकारों के साथ ही छात्र, प्रकाशक और मैनेजर पांडेय के परिजन भी मौजूद थे. राजकमल प्रकाशन की ओर से आयोजित इस स्मृति सभा का आयोजन साहित्य अकादमी के रविंद्र भवन में हुआ.
कहां क्या लिखा जा रहा, रखते थे नजर
साहित्यकार अनामिका ने मैनेजर पांडेय को याद करते हुए कहा कि वे चारों तरफ देखते थे. बाकी भाषाओं में क्या लिखा जा रहा है, क्या सोचा जा रहा है, उनकी नजर सब पर रहती थी. वरिष्ठ साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी ने कहा कि उनका जीवन काफी उथल-पुथल वाला रहा. आखिर ऐसा क्यों है कि उनका जाना आकस्मिक लगता है ? उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि मैनेजर पांडेय जब तक रहते, लिखते रहते. वे एक निर्भीक व्यक्ति थे और उनके व्यक्तित्व का एक अंग ऐसा भी था जो बहुत कोमल था.
आलोचक पुरूषोतम अग्रवाल ने मैनेजर पांडेय से जुड़ी यादें साझा कीं वहीं मैत्रेयी पुष्पा ने कहा कि लेखन में उम्मीदें उन्होंने ही जगाईं. वे टूटने नहीं देते थे. मैनेजर पांडेय की छात्रा रहीं सुदीप्ति ने कहा कि जीवन में उनकी कमी हमेशा खेलेगी. रेखा पांडेय ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जो व्यक्ति नैतिकता को चुनता है वह ऋषि बन जाता है. मैनेजर पांडेय को किसी चीज का मोह नहीं था. उन्हें सिर्फ किताबों से मोह था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










