
'मैनपुरी से डिंपल को जिताएं', रेलवे स्टेशन पर हुआ एनाउंसमेंट, टीसी सहित 10 अफसरों पर गिरी गाज
AajTak
रविवार की रात यूपी के इटावा रेलवे स्टेशन पर इन्क्वायरी विंडो से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इस मामले में रेलवे ने वरिष्ठ टीसी को सस्पेंड कर दिया है. वहीं दस अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. इसके अलावा नार्दन रेलवे मेंस यूनियन वालों पर भी FIR की गई है. बता दें मैनपुरी में उप चुनाव के चलते प्रचार चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन पर रेलवे इंक्वायरी से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में वरिष्ठ टीसी को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं 10 अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है. इसके साथ ही नार्दन रेलवे मेंस यूनियन वालों पर भी FIR हुई है. इटावा रेलवे स्टेशन की इन्क्वायरी से डिंपल यादव को जिताए जाने की अपील करने का एनाउंसमेंट हुआ था.
बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को सपा ने प्रत्याशी बनाया है. इस उप चुनाव को लेकर प्रचार किया जा रहा है.
इसी बीच रविवार रात इटावा रेलवे स्टेशन के रेलवे इंक्वायरी से 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए गए. स्टेशन पर 15-20 बार नारे लगने पर हर व्यक्ति हैरान रह गया. इसके बाद जब जांच की गई तो पता चला कि कुछ अराजक तत्व रेलवे इंक्वायरी ऑफिस में जबरन घुस गए थे.
उन्होंने 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए. इसके बाद घटना की जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अफसरों को दी गई. अफसरों को बताया गया कि इटावा रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी से ट्रेनों की जानकारी की जगह 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे सुनाई दिए.
रेलवे कर्मी ने कहा- लोग लगा रहे थे नारे, यात्री भी हैरान थे
स्टेशन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारी मोहित चतुर्वेदी ने कहा, रविवार की रात लगभग ग्यारह बजे हुए थे. स्टेशन पर जहां से ट्रेनों की जानकारी का अनाउंसमेंट होता है वहां से राजनीतिक नारे सुनाई दिए थे. लोग 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










