
मैनपुरी: मां शीतला माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर ट्राली पलटी, चार की मौत
AajTak
मैनपुरी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक बालिका सहित चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना में लगभग बीस लोग से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ये सभी लोग मैनपुरी के शीतला माता मंदिर से फिरोजाबाद लौट रहे थे
मैनपुरी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक बालिका सहित चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना में लगभग बीस लोग से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. ये सभी लोग मैनपुरी के शीतला माता मंदिर से फिरोजाबाद लौट रहे थे.
फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के गांव खडीत मिलावटी के रहने वाले श्रद्धालु मैनपुरी शहर के प्राचीन शीतला देवी पर नेजा चढ़ाने आये थे. मंदिर से नेजा चढ़ाकर वापस गांव लौट रहे थे कि तभी अचानक थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला हार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 10 वर्षीय गरिमा, 16 वर्षीय रागिनी, 35 वर्षीय मालती और 65 वर्षीय वृद्धा गीता देवी की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गया है. इस दुर्घटना का कारण घायल हुए लोग तेज रफ्तार बता रहे है.
अयोध्या में भी हादसा:
अयोध्या में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते समय एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब 20 यात्री जख्मी हो गए हैं. इनमें से 10 की हालत गंभीर हैं. घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है. बस में करीब 35 लोग सवार थे.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना कैंट पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की. हाईवे के पास रहने वाले युवक जगदीश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि हादसे के बाद कई लोग बस में घुसे और अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए. बस डिवाइडर पर पलटी हुई थी. लोग शीशा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि 3 लोगों का पैर कटा हुआ था. दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे का शिकार हुई राजस्थान के नंबर वाली बस दिल्ली से सिद्धार्थ नगर जा रही थी. दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि घायलों की हरसंभव मदद करने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान पलटी बस को सीधा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई. क्रेन के जरिए लंबी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया जा सका.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










