
मैनपुरी, पीलीभीत, अमेठी-रायबरेली, गाजियाबाद... दिग्गज नेताओं की इन लोकसभा सीटों पर अब तक सस्पेंस
AajTak
देश के सबसे बड़े सूबे में हर पार्टी के सामने चुनौतियां हैं. सबसे पहले समझते हैं- वरूण गांधी का खेल. पीलीभीत में पहले चरण में मतदान होना है. लेकिन बीजेपी ने वरूण गांधी का नाम फाइनल नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार वरूण गांधी का टिकट कट सकता है.
यूपी में पहले चरण में 8 सीटों पर मतदान होना है. बुधवार से नामांकन शुरू भी हो गया है. लेकिन अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के यूपी से चुनाव लड़ने पर अब तक सस्पेंस जारी है. वहीं, कांग्रेस ने यूपी के लिए अब तक कोई लिस्ट जारी नहीं की है. इस बीच, बीजेपी में भी मुश्किलें कम नहीं हैं. सत्तारूढ़ दल में बाकी बची सीटों को लेकर माथापच्ची चल रही है. पीलीभीत से वरूण गांधी और सुल्तानपुर से मेनका गांधी की सीट अब तक तय नहीं हुई है, जिस पर सबकी नजरें हैं.
क्या अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे क्या प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में डेब्यू करेंगी? रायबरेली से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा? क्या अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे. क्या वरूण गांधी और मेनका गांधी का पत्ता कटने वाला है? क्या मैनपुरी सीट से अपर्णा यादव डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी? गाजियाबाद को लेकर भी तस्वीर साफ नहीं है.
'तो क्या निर्दलीय लड़ेंगे वरूण गांधी?'
देश के सबसे बड़े सूबे में हर पार्टी के सामने चुनौतियां हैं. सबसे पहले समझते हैं- वरूण गांधी का खेल. पीलीभीत में पहले चरण में मतदान होना है. लेकिन बीजेपी ने वरूण गांधी का नाम फाइनल नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक, इस बार वरूण गांधी का टिकट कट सकता है. वरूण गांधी के प्रतिनिधि ने नॉमिनेशन के 4 पर्चे खरीदे हैं. सूत्र बताते हैं कि बीजेपी से टिकट ना मिलने पर वरूण गांधी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों का यह भी कहना है कि सपा की बैठक में वरूण गांधी के नाम पर भी चर्चा हुई. अखिलेश यादव से जब इस पर सवाल किया गया तो पहले उन्होंने सस्पेंस बनाकर रखा और फिर बाद में वरूण गांधी के साथ संपर्क की खबरों से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: BJP और सपा से जीत चुके हैं चुनाव... कौन हैं भगवत शरण गंगवार? जिन्हें पीलीभीत से अखिलेश ने दिया लोकसभा टिकट
'मेनका गांधी का टिकट कट सकता है'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










