
मैनपुरी उपचुनाव LIVE: सपा उम्मीदवार डिंपल का नामांकन थोड़ी देर में, मुलायम के समाधि स्थल पहुंचे अखिलेश यादव
AajTak
मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आज नामांकन दाखिल करेंगी. डिंपल के नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले अखिलेश, मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर भी पहुंचे.
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. इस उपचुनाव में सपा ने मुलायम की सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है. मुलायम की सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए थोड़ी देर में डिंपल यादव सपा के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल करेंगी.
जानकारी के मुताबिक डिंपल यादव अपने पति और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने मैनपुरी कलेक्ट्रेट के लिए निकलेंगी. डिंपल यादव दोपहर करीब एक बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इसे लेकर पुलिस-प्रशासन भी सजग है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
डिंपल यादव के नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे. अखिलेश यादव ने अपने दिवंगत पिता के समाधि स्थल पहुंच उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मैनपुरी रवाना हुए.
सपा के मैनपुरी अध्यक्ष के घर पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंच गए हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश अपनी पत्नी और मैनपुरी सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव का नामांकन कराने मैनपुरी पहुंचे हैं. अखिलेश यादव सपा के मैनपुरी अध्यक्ष आलोक शाक्य के घर पहुंचे हैं. अखिलेश ने आलोक शाक्य के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की.
तेज प्रताप यादव होंगे प्रस्तावक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










