
मैट्रिमोनियल साइट पर महिला को लाइफ पार्टनर ढूंढना पड़ा महंगा, युवक ने पार की हैवानियत की हदें!
AajTak
Bihar News: असम की एक महिला को मैट्रिमोनियल साइट पर लाइफ पार्टनर ढूंढना खतरनाक साबित हुआ है. युवक ने पीड़िता और उसकी बेटी को पहले तो असम के त्रिवेणीगंज बुलाया और अपने साथ रखने लगा. युवक ने उसके साथ दो महीने तक शारीरिक शोषण किया.
Bihar News: असम की एक महिला को मैट्रिमोनियल साइट पर लाइफ पार्टनर ढूंढना खतरनाक साबित हुआ है. पीड़ित महिला पहले से तलाकशुदा है. उसने साइट पर अपना प्रोफाइल अपलोड किया था. इसी प्रोफाइल के जरिए बिहार के सुपौल के त्रिवेणीगंज निवासी एक युवक ने उसे अपने जाल में फांस लिया. इसके बाद उस युवक ने असम की महिला के साथ ऐसा खेल खेला है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे.
युवक ने तलाकशुदा पीड़िता और उसकी बेटी को पहले तो असम के त्रिवेणीगंज बुलाया और अपने साथ रखने लगा. युवक ने उसके साथ दो महीने तक शारीरिक शोषण किया. युवक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी. उसने प्रोफाइल में डाला था कि वह भी विधुर है और असम की महिला उसके झांसे में आ गई और बेटी को लेकर सुपौल पहुंच गई.
आरोपी युवक ने महिला से शादी तो नहीं की लेकिन उसने महिला का यौन शोषण किया. उसके साथ ही उसकी लड़की को भी टॉर्चर किया. उसने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिए थे. जिनसे वह उसे ब्लैकमेल करने लगा. उसके बाद महिला को अपने पति से मिले सात लाख रुपये भी गंवाने पड़े. आरोपी युवक ने महिला से सात लाख रुपये के चेक पर जबरन साइन कराकर पैसे भी ऐंठ लिए. पीड़ित महिला की उम्र 27 साल है.
पीड़ित महिला के बयान पर त्रिवेणीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक प्रिंस राज आर्या को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रिंस राज आर्या नाम के युवक ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला को फंसाया और सिलीगुड़ी के मंदिर में दिखावे के लिए सात फेरे ले लिए. उसके बाद महिला का शोषण करने लगा. पीड़िता के मुताबिक, वो उसे डरा धमका कर उसके साथ अमानवीय तरीके से शारीरिक संबंध बनाता था. उसका वीडियो बना कर उसे लैपटॉप और मोबाइल में रखता था. आरोपी युवक पीड़िता को बार-बार वीडियो असम में वायरल करने की धमकी देता था.
महिला के मुताबिक, वो उनकी उंगलियों में लोहे का रॉड फंसाकर उन्हें प्रताड़ित करता था. आरोपी युवक हैवानियत की हदों को पार करते हुए तलाकशुदा पीड़िता की साढ़े चार वर्षीय बेटी के भी दोनों हाथ पैर बांधकर उसे इलेक्ट्रिक शॉट लगाता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










