
मैच खेलने से पहले विराट कोहली देखते हैं प्रियदर्शन की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल
ABP News
प्रियदर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनके पास अब कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए आइडिया नहीं है. साथ ही विराट कोहली को लेकर भी एक मजेदार किस्सा शेयर किया है.
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी क़ॉमेडी फिल्मों का नाम लिया जाता है तो हर किसी के जेहन में डायरेक्टर प्रियदर्शन का ही नाम आता है. उनके जैसी कॉमेडी फिल्में बहुत कम लोग ही बना पाते हैं. अपने अभी तक के फिल्ममेकिंग के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों बनाई है.
उनकी बनाई हुई पुरानी फिल्मों को भी दर्शक आज भी देखना बेहद पसंद करते हैं. प्रियदर्शन ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा,'सच कहूं तो अब मुझे गंभीर फिल्में बनाना पसंद है. अब मुझे कॉमेडी फिल्में बनाना अच्छा नहीं लगता, अब तो मैं मजबूरी में बनाता हूं.
इन फिल्मों के फ्लॉप होने से पड़ा काफी असर
मुझे लगता है कि मेरे पास अब नए आइडिया नहीं बचे हैं. मैं अब खत्म हो चुका हूं. मैं वो सब दोहराना नहीं चाहता जो मैंने पहले किया है. मैं बस एक और कॉमेडी फिल्म बनाऊंगा, और फिर बस.' इस इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि उनकी 2007 में रिलीज हुई ढोल और 2010 में रिलीज हुई खट्टा मीठा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












