
मैच खत्म होने के बाद इंतजार करती रही पाक टीम, भारतीय प्लेयर्स ने बंद कर दिया ड्रेसिंग रूम का गेट, नहीं मिलाए हाथ
AajTak
एशिया कप 2025 के महामुकाबले में रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाक क्रिकेटर्स से दूरी बनाकर रखी. टॉस के वक्त भी सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से नजरें तक नहीं मिलाईं और न ही हाथ मिलाया. ये सिलसिला पूरे मैच चलता रहा.
IND vs PAK: एशिया कप 2025 के महामुकाबले में रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में शुरू से ही दोनों टीमों के बीच तल्खी देखने को मिली. टॉस के वक्त भी सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से नजरें तक नहीं मिलाई और न ही हाथ मिलाया. ये सिलसिला पूरे मैच चलता रहा. लोगों को उम्मीद थी की मैच के बाद दोनों देश के खिलाड़ी औपचारिक रूप से एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे. लेकिन छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाने के बाद सूर्या आगे निकल गए और उन्होंने पाक खिलाड़ियों की ओर देखा तक नहीं. पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर इंतजार करती रही. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया.
इस मुकाबले से पहले फैन्स के साथ ही खिलाड़ियों का जोश भी हाई था. हो भी क्यों न. ये पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद पहली बार था जब दोनों देशों की टीमें आमने-सामने थीं. मैच को लेकर विरोध भी खूब था. लेकिन भारत ने ये मैच खेला और पाकिस्तान को धूल चटाई.
पाकिस्तान की भारत के खिलाफ प्लेइंग-11: पाकिस्तान की प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











