
'मैं ही बड़ी मच्छी बन गया, आज JCB का टेस्ट था..' नागालैंड के मंत्री तेमजेन का एक और वीडियो वायरल
AajTak
नागालैंड सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग अपने ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं. और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में ये ह्यूमर साफ झलकता है. सोशल मीडिया पर उनकी एक लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वह एक तालाब में फंसे नजर आए.
अपने वीडियो और चुटकीले बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले नागालैंड सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह वीडियो खुद तेमजेन ने अपने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें वो एक तालाब में फंसे हुए नजर आ रहे हैं.
यहां लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और किसी तरह वह सड़क पर पहुंचे. वीडियो में तेमजेन कहते हैं, 'सबसे बड़ा मच्छी मैं ही हूं आज... मैं तो सोचा पानी में इतना बड़ा नहीं होगा...' तालाब से बाहर निकलने के बाद वह साथियों से पूछते हैं, 'मेरा कुर्सी कहां है? आज मैं ही मच्छी बन गया था.'
खुद पोस्ट किया वीडियो
अलोंग नागालैंड BJP के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.और फिलहाल राज्य सरकार में पर्यनट और उच्च शिक्षा मंत्री हैं. वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तेमजेन ने लिखा, 'आज जेसीबी का टेस्ट था! नोट: यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है, गाड़ी खरीदने से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें.क्योंकि ये आपकी जान का मामला है !!'
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'क्या महाराज, कहां फस गए आप, जब जेसीबी पास में था तो यूज करना था ना, इतनी एनर्जी वेस्ट कर दिए.'
पहले भी वायरल हुए है वीडियो

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










