
'मैं भी तेरी सेवा करने आ रही हूं...,' बीमारी से जवान पोते की मौत हुई तो सदमे में आईं दादी ने त्यागी देह
AajTak
गुजरात के नवसारी में जवान पोते की मौत की खबर सुनकर बुजुर्ग दादी सदमे में आ गईं और कुछ ही देर में उन्होंने भी प्राण त्याग दिए. परिवार में एक साथ पोते और दादी की मौत से कासुंदरा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आसपास के लोग ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.
गुजरात के नवसारी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जवान पोते की मौत की खबर सुनते ही बुजुर्ग दादी गहरे सदमे में आ गईं और कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई. दादी के आखिरी शब्दों को यादकर हर कोई भावुक हो रहा है. परिजन का कहना है कि दादी ने जब पोते के मरने की खबर सुनी तो वो रोने लगीं और बोलीं- 'मैं तेरी सेवा करने आ रही हूं.' उसके बाद उन्होंने आंखें बंद कर लीं.
मामला नवसारी जिले का है. यहां विजलपोर पालिका में कॉरपोरेटर और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अश्विन कसुंदरा लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सोमवार की शाम अश्विन की मौत हो गई. पोते की मौत की खबर दादी लक्ष्मीबेन को मिली तो वो सदमे में आ गईं.
'पोते के अंतिम संस्कार के बाद दादी को दी थी जानकारी'
दादी ने कहा , बेटा मैं तेरी सेवा करने आ रही हूं और वहीं पर उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिये. परिजन बताते हैं कि दादी लक्ष्मीबेन बुजुर्ग थीं. अश्विन कासुंदरा की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया, उसके बाद दादी को भी पोते के निधन के बारे में जानकारी दी गई.
'परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़'
जब दादी को पता चला तो वो रोने लगीं और गहरे सदमे में आ गईं. कुछ ही देर में दादी लक्ष्मीबेन की भी मौत हो गई. स्थानीय लोग बताते हैं कि कसुदरा परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पहले जवान लड़के की बीमारी से जान गई. कुछ ही देर में दादी ने भी देह त्याग दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










