
'मैं तुम्हारी हूं और तुम मेरे', Samantha का तीसरी एनिवर्सरी पर Naga Chaitanya के लिए लिखा ये नोट हो रहा है वायरल
ABP News
अगर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य अक्किनेनी (Naga Chaitanya Akkineni) साथ होते तो 6 अक्टूबर को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे होते लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
Samantha-Naga Chaitanya Divorce: साउथ फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य अक्किनेनी (Naga Chaitanya Akkineni) ने हाल में खुलासा किया है कि उनकी शादी अब टूट चुकी है. दोनों ने 3 अक्टूबर को ही सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि इनकी राहें अब जुदा हो चुकी हैं और ये अब पति-पत्नी नहीं रहे. सामंथा और नागा की शादी महज चार साल में टूटने से उनके करीबियों और फैन्स को तगड़ा झटका लगा है. अगर ये साथ होते तो 6 अक्टूबर को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे होते लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)













