
'मैं जगी तो वह मरा हुआ था', CEO सूचना सेठ ने बेटे की हत्या से किया इनकार, पुलिस ने कराया साइकोलॉजिकल टेस्ट
AajTak
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक हैरान करने वाला हत्याकांड सामने आया है. एक AI कंपनी की महिला CEO ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी. वह लाश को बैग में लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, महिला का पति से तलाक हो चुका था और वह बच्चे को उससे नहीं मिलाना चाहती थी.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पहचान बना चुकी 39 साल की सूचना सेठ (Suchana Seth) ने पुलिस की पूछताछ के दौरान अपने बेटे की हत्या से इनकार कर दिया है. पुलिस के सामने उसने कहा है कि जब वह सोकर उठी तो बच्चे की मौत हो चुकी थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम आरोपी महिला सूचना सेठ की थ्योरी से सहमत नहीं हैं. आगे की जांच से बच्चे की हत्या के पीछे के मकसद का पता चलेगा.
पुलिस का कहना है कि अभी तक यही लग रहा है कि आरोपी महिला और उसका पति दोनों अलग हो चुके थे, पति से नफरत का बदला उसने बच्चे से लिया होगा. पुलिस आरोपी महिला सूचना सेठ को बेटे की हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में पणजी के पास मनोचिकित्सा और ह्यूमन बिहेवियर सेंटर में ले गई और उसका साइक्लोजिकल टेस्ट कराया जा रहा है.
यह भी पढ़ेंः पति से नफरत की कीमत बेटे ने चुकाई... कातिल CEO मां ने रचा खौफनाक प्लान कि अब वो कभी नहीं मिल पाएंगे
बता दें कि 39 साल की महिला सूचना सेठ ने गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या कर दी और शव को एक बैग में भरकर सोमवार को टैक्सी से कर्नाटक चली गई. उसे सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर मंगलवार को गोवा लाया गया. महिला पुलिस हिरासत में है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा है.
पुलिस को गोवा के अपार्टमेंट में कफ सिरप की दो खाली शीशियां मिली थीं, जहां महिला ने बेटे की हत्या कर दी थी. इससे पता चलता है कि उसने बच्चे दवा की भारी डोज दी होगी. पुलिस ने कहा कि यह सुनियोजित हत्या है, क्योंकि उसकी मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसका साइक्लोजिकल टेस्ट किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे की किसी चीज से दबाकर हत्या की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कपड़ा या तकिया से बच्चे को दबा दिया होगा.
पुलिस ने कहा कि सर्विस अपार्टमेंट के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि महिला ने उनसे कफ सिरप की एक छोटी बोतल मंगाई थी, हो सकता है कि बड़ी बोतल वह अपने साथ ले गई हो. पुलिस ने कहा था कि आरोपी महिला ने अपनी बाएं हाथ को काटकर आत्महत्या की भी कोशिश की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










