
'मैं खिलौना हूं क्या?'... फडणवीस कैबिनेट में जगह न मिलने पर छलका NCP नेता छगन भुजबल का दर्द
AajTak
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद से बाहर होने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पार्टी में फैसले लेने का तरीका अपमानजनक है. साथ ही उन्होंने पीर्टी में अपनी भूमिका और काम को लेकर भी सवाल खड़े किए.
सीनियर एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मंत्रीमंडल में जगह न मिलने पर एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार पर तंज कसा. मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें कैबिनेट में शामिल करना चाहते थे, लेकिन फैसला अजित पवार ने किया.
भुजबल ने कहा कि एनसीपी में फैसले अजित पवार लेते हैं, जैसे बीजेपी में देवेन्द्र फडणवीस और शिवसेना में एकनाथ शिंदे लेते हैं. एक दिन पहले दिए गए अपने बयान 'जहां नहीं चैन, वहां नहीं रहना' पर सफाई देते हुए भुजबल ने कहा कि वह बुधवार को एनसीपी कार्यकर्ताओं और अपनी येवला सीट के लोगों से चर्चा के बाद कुछ कहेंगे.
भुजबल ने कहा, 'मुझे मंत्री न बनाए जाने का कोई दुख नहीं, लेकिन जो व्यवहार मेरे साथ हुआ, उससे मैं आहत हूं.'
लोकसभा और राज्यसभा की पेशकश पर सवाल
नासिक में मीडिया से बात करते हुए भुजबल ने कहा कि उन्हें मई में लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा गया था, लेकिन नाम फाइनल नहीं हुआ. फिर राज्यसभा सीट की पेशकश की गई, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया.
उन्होंने कहा, 'मैंने नासिक से लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव स्वीकार किया. जब मैं राज्यसभा जाना चाहता था, तो मुझे विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा गया. अब मुझे राज्यसभा सीट ऑफर की जा रही है. क्या मैं कोई खिलौना हूं? आप जब कहें खड़ा हो जाऊं और जब कहें बैठ जाऊं? मेरे क्षेत्र के लोग क्या सोचेंगे अगर मैं इस्तीफा दे दूं?'

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








