
'मैं कोई वारिस नहीं, एक योगी हूं, गोरखपुर की तरफ...', BJP में उत्तराधिकारी के सवाल पर बोले सीएम योगी
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी माना जाता है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उनसे इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने उत्तर प्रदेश की सेवा करने की बात की, और कहा,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराधिकारी बताया जाता है. कहा जाता है कि देश के वह अगले प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या वह खुद को बीजेपी में उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं? उन्होंने बड़ा ही अच्छा जवाब दिया और कहा कि वह एक योगी हैं और योगी के रूप में काम करना चाहते हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं कोई वारिस नहीं हूं. मैं एक योगी हूं. योगी के रूप में ही काम करना चाहता हूं. भारत माता के एक सेवक के रूप में उत्तर प्रदेश की जनता की जिम्मेदारी मुझे दी गई है. उसी रूप में अपना काम कर रहा हूं. मैं चाहता हूं कि काम करते-करते अगर मुझे गोरखपुर जाने का मौका मिले तो मैं अपने योगी धर्म को और आगे बढ़ाऊं."
यह भी पढ़ें: 'सभ्य मुसलमान भी बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता', बोले CM योगी
"मैं गोरखपुर जाने का इच्छुक हूं"
यह पूछे जाने पर कि गोरखपुर जाना है, या इस बार दिल्ली आना है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैंने कहा ना मैं गोरखपुर जाने का इच्छुक ज्यादा हूं." यह पूछे जाने कि आप एक पीठाधीश्वर भी हैं और मुख्यमंत्री भी तो कभी इसमें डिफरेंसेज लगते हैं, सीएम ने कहा कि हमने अपने परंपराओं के साथ विसंगति दी है, यही भारत के सनातन प्रतीकों के साथ भी हमने दे दी है.
'आत्मपुन्य करना ही धर्म का रास्ता नहीं है'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










