
'मैं कोई अपराधी नहीं', सिंगापुर दौरे की अनुमति मिलने में देरी पर भड़के अरविंद केजरीवाल
AajTak
सिंगापुर सरकार ने एक सम्मेलन के लिए दिल्ली सरकार को न्योता भेजा था. इसमें सीएम केजरीवाल को दिल्ली मॉडल पेश करना था, लेकिन उन्हें सिंगापुर जाने की परमिशन नहीं मिली है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है. इसे लेकर केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर दौरे की अनुमति मिलने में देरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'जब एक आम नागरिक विदेश जाने के लिए स्वतंत्र है तो अरविंद केजरीवाल क्यों नहीं जा सकता?' केजरीवाल ने कहा, 'मैं कोई अपराधी नहीं हूं, चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं.'
केजरीवाल ने सिंगापुर दौरे की अनुमति न मिलने के पीछे की वजह राजनीति को बताया. दिल्ली सीएम ने कहा, 'एक चुना हुआ मुख्यमंत्री विदेश क्यों नहीं जा सकता, राजनीति के अलावा और क्या कारण हो सकता है?'
सीएम बनने के बाद सिर्फ 1-2 बार गया विदेश- केजरीवाल
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं तब से मैं वैसे ही बहुत कम विदेश गया हूं, बस 1-2 बार ही गया हूं, शायद. जब देश की तरक्की की बात हो रही है, देश का नाम रोशन होने जा रहा है, दुनिया हमारे देश की बात कर रही है तब मुझे लगता है कि हम को पार्टी वाली राजनीति छोड़कर सब को एकजुट होकर बात करनी चाहिए.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं कोई अपराधी नहीं हूं. मैं चुना हुआ सीएम हूं. मुझे क्यों रोका जा रहा है. ये समझ से बाहर है. मुझे सिंगापुर की सरकार ने दिल्ली मॉडल प्रस्तुत करने के लिए विशेष तौर पर बुलाया है. दुनियाभर के लोग दिल्ली मॉडल के बारे में सुनेंगे इससे देशभर में नाम बढ़ेगा. उन्होंने कहा, इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी भी दिल्ली के स्कूल देखने आई थीं. नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री मोहल्ला क्लिनिक देखने आए. वान की मून मोहल्ला क्लीनिक देखने आए. केंद्र को ऐसी चीजों को रोकना नहीं चाहिए. यह जाहिर तौर पर राजनीति है, कानूनी तौर पर कोई कारण नजर नहीं आ रहा है. न कोर्ट की रोक है, न ही कुछ और फिर भी मुझे सिंगापुर नहीं जाने दिया जा रहा. केजरीवाल ने महंगाई को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, मैं केंद्र से अपील करता हूं कि जिन चीजों पर जीएसटी लगा है, उसे वापस लें. आज महंगाई बढ़ रही है. हमने बिजली पानी मुफ्त कर रखा है, इस महंगाई में दिल्ली सरकार लोगों राहत दे रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










