
'मैं किसी पद का दावेदार नहीं', CM चेहरे को लेकर AAP के दावों का रमेश बिधूड़ी ने किया खंडन
AajTak
रविवार को जारी एक पत्र में बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से साफ इनकार किया. उन्होंने अफवाहों को आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा जानबूझकर चलाया जा रहा अभियान बताया. बिधूड़ी ने पत्र में लिखा, 'मैं किसी पद पर कोई दावा नहीं करता. मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे बारे में बात करना पूरी तरह से निराधार है.'
दिल्ली बीजेपी के नेता रमेश बिधूड़ी ने रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस दावे का खंडन किया कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. बिधूड़ी ने इस दावे को 'पूरी तरह से निराधार' करार दिया और 'एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा करने पर जोर दिया'.
'मैं किसी पद पर दावा नहीं करता'
रविवार को जारी एक पत्र में बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से साफ इनकार किया. उन्होंने अफवाहों को आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा जानबूझकर चलाया जा रहा अभियान बताया. बिधूड़ी ने पत्र में लिखा, 'मैं किसी पद पर कोई दावा नहीं करता. मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे बारे में बात करना पूरी तरह से निराधार है.'
पत्र में आगे कहा गया है, 'पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मेरा किसी पद पर कोई दावा नहीं है. अरविंद केजरीवाल मुझे लेकर लगातार भ्रामक प्रचार अभियान चला रहे हैं. मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं. मैं जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं.'
'केजरीवाल ने मान ली है हार'
बिधूड़ी ने कहा कि AAP ने उन्हें मुख्यमंत्री का दावेदार बताकर अप्रत्यक्ष रूप से मान लिया है कि बीजेपी दिल्ली में सरकार बना रही है. रमेश बिधूड़ी ने कहा, 'मुझे लेकर घोषणा करके अरविंद केजरीवाल ने अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार कर लिया है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार बना रही है और उन्होंने हार मान ली है, क्योंकि यह साफ है कि दिल्ली के लोग उनसे बहुत ज्यादा असंतुष्ट हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










