
'मैं इनका प्रशंसक...', राज्यसभा में जब शरद पवार की पार्टी से सांसद की तारीफ करने लगे BJP MP
AajTak
संसद के चालू बजट सत्र के छठे दिन राज्यसभा में कुछ हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिले. बीजेपी सांसद ने विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद डॉक्टर फौजिया खान की खुलकर तारीफ की.
महाराष्ट्र से कांग्रेस की सांसद डॉक्टर फौजिया खान ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेंस फ्रॉम सेक्सुअल अब्यूज अमेंडमेंट एक्ट 2024 पेश किया. इस प्राइवेट मेंबर बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में एक मौका ऐसा आया जब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ने विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की एक सांसद की खुलकर तारीफ की.
बीजेपी सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने एनसीपी (एसपी) सांसद डॉक्टर फौजिया खान की तारीफ करते हुए कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से फौजिया जी का बड़ा प्रशंसक हूं. ऐसे संवेदनशील विषय पर बिल फौजिया जी जैसा संवेदनशील व्यक्ति ही ला सकता है. उन्होंने कहा कि फौजिया जी जब भी कोई विषय लाती हैं तो संवेदनशील विषय ही लाती हैं. यह भी कह सकता हूं कि ये सही आदमी हैं लेकिन गलत जगह पर हैं.
राधा मोहन दास अग्रवाल के इतना कहने के बाद विपक्षी बेंच से किसी सदस्य ने कुछ कहा. इस पर बीजेपी सांसद ने कहा कि आप भी अच्छे आदमी हैं, मैंने तो आपको पिछले बजट सेशन में ही खुला आमंत्रण दिया था कि आ जाइए इधर. उन्होंने अपने विधायक रहते एक बच्ची के साथ स्कूल में हुई सेक्सुअल अब्यूज की घटना का भी उल्लेख किया.
यह भी पढ़ें: स्टील, सीमेंट और GST दर बढ़ने से नए संसद भवन के निर्माण की लागत में हुई बढ़ोतरी, सरकार ने बताया
राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज जितना घर-परिवार, नात-रिश्तेदार, दोस्त और नजदीकी संबंधों, गांवों में होता है, उतना बाहर नहीं होता. वह बोल ही रहे थे कि बीच में केरल से राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने कुछ कहा. इसके जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं तो कह ही रहा हूं, आपके सिस्टम पर पूरे दो दिन बोल सकता हूं.
यह भी पढ़ें: 'हाफ ट्रूथ, हाफ अकाउंटेबिलिटी, हाफ फेडरलिज्म...', सीता हरण प्रसंग का जिक्र कर अभिषेक बनर्जी ने सरकार को घेरा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










