
'मैं अकेला नहीं, 93 पतियों ने भी तो...', पत्नी की कोचिंग छुड़वाने वाले पिंटू ने दिया खान सर के वीडियो का हवाला
AajTak
बिहार में SDM ज्योति मौर्य केस के बाद बीवी की कोचिंग छुड़वाने वाले पिंटू ने 'आजतक' से बात की. उन्होंने खान सर के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि मैं कोई अकेला पति नहीं हूं जिसने अपनी पत्नी की कोचिंग छुड़वाई है. मेरे अलावा 93 पति और भी हैं, जिन्होंने अपनी पत्नियों की कोचिंग छुड़वाई है.
बिहार के बक्सर में अपनी पत्नी की कोचिंग छुड़वाने वाले बिहार के पिंटू ने इस बार खान सर के वीडियो का हवाला दिया है. कहा कि खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट से भी तो पतियों ने अपनी पत्नियों की कोचिंग छुड़वाई है. मैं तो फिर भी कैमरे के सामने आकर बोल रहा हूं कि मैंने अपनी पत्नी की कोचिंग छुड़वाई. कई ऐसे भी पति हैं जो कैमरे के सामने ये सब नहीं बता रहे.
बता दें, बिहार के खान सर का दावा है SDM ज्योति मौर्य केस के बाद उनकी अपनी कोचिंग क्लास से 93 महिलाओं ने कोचिंग छोड़ दी है. उन्होंने बताया कि 93 महिलाओं के पति उनके पास आए और उन्होंने अपनी पत्नियों को कोचिंग दिलवाने से इनकार कर दिया.
खान सर का कहना है कि उन्होंने पतियों को बहुत समझाया कि ऐसा मत कीजिए, वो पढ़ाई कर रही हैं, जिंदगी में अच्छा कर सकती हैं, उन्हें पढ़ने से मत रोकिए, उन्हें तैयारी करने दीजिए. लेकिन पति नहीं माने. खान सर के मुताबिक जो 93 महिलाएं कोचिंग कर रही थीं, पीसीएस की तैयारी कर रही थीं अब उन सभी महिलाओं ने कोचिंग संस्थान से खुद को अलग कर लिया है. उनके पतियों ने ज्योति मौर्य और उनके पति अलोक मौर्य के विवाद का हवाला दिया.
खान सर का वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने यह बात बताई. इसी वीडियो का बक्सर के पिंटू ने भी हवाला देते हुए कहा कि मैं अकेला नहीं हूं अपनी पत्नी की कोचिंग छुड़वाने वाला. मेरे जैसे और भी पति हैं, जिन्होंने अपनी बीवियों की कोचिंग छुड़वाई है.
बता दें, इसके अलावा पिंटू ने बताया कि उनकी शादी साल 2010 में खुशबू के साथ हुई थी. उस समय खुशबू ने सिर्फ मैट्रिक की पढ़ाई की थी. शादी के बाद जब उन्हें पता चला कि उनकी बीवी और पढ़ना चाहती है तो इसके लिए उन्होंने खुद उसकी मदद की.
पिंटू ने कहा, ''मैंने अपनी बीवी को 12वीं करवाई, ग्रेजुएशन करवाई फिर एमए की पढ़ाई भी करवाई. मैं भी चाहता था कि खुशबू और आगे बढ़े और अपने सपनों को पूरा करे. जब खुशबू ने बीपीएससी की परीक्षा पास कर अधिकारी बनने की इच्छा मेरे सामने व्यक्त की तो मुझे काफी खुशी हुई. मैंने तुरंत उसके इस फैसले पर हामी भर दी.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










