
'मैंने 100 साल पुराने 3 मंदिरों को तोड़ा...', जानिए DMK नेता के बयान का पूरा सच
AajTak
डीएमके नेता टी. आर. बालू का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने 100 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा है. इतना ही नहीं उन्होंने तीनों मंदिरों के नाम और स्थान भी बताया है. इस बयान को लेकर बीजेपी ने उन पर हमला बोला है.
डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) नेता टी. आर. बालू इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों उन्होंने अपनी पार्टी के नेता एवं मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को छूने वाले के हाथ काटने की धमकी दी थी. अब उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो कह रहे हैं कि उन्होंने 100 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा है.
पता था कि वोट नहीं मिलेंगे- टी. आर. बालू
गौरतलब है कि विवादों में घिरे सांसद टी. आर. बालू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. एक सभा को संबोधित करते हुए वो कह रहे हैं, "मैंने 100 साल पुराने सरस्वती मंदिर, लक्ष्मी मंदिर और पार्वती मंदिर को तोड़ा है. ये तीनों मंदिर मेरे निर्वाचन क्षेत्र में जीएसटी रोड पर थे."
डीएमके के लोग मंदिरों को गिराने में गर्व महसूस करते हैं
उनके इस वीडियो को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने कहा कि डीएमके के लोग 100 साल पुराने हिंदू मंदिरों को गिराने में गर्व महसूस करते हैं. यही कारण है कि हम HR&CE (हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम) को भंग करना चाहते हैं और मंदिरों को सरकार के चंगुल से मुक्त कराना चाहते हैं.
टी आर बालू के बयान का पूरा वीडियो

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










