
'मैंने ही साक्षी को मारा...', साहिल ने कबूला गुनाह, पुलिस लव जिहाद के एंगल से भी कर रही जांच
AajTak
साक्षी मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए आउटर नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार ने बताया, हमारी कोशिश रहेगी कि मजबूत चार्जशीट बनाएं, ताकि कोई अपराधी बच कर न निकल पाए. पुलिस ने कहा, आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. हमें दो दिन की रिमांड मिली है. पुलिस ने बताया कि साइंटिफिक जांच पर हमारा जोर है. आरोपी के खिलाफ जल्द चार्जशीट फाइल की जाएगी.
साक्षी मर्डर केस के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आउटर नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार ने बताया, हमारी कोशिश रहेगी कि मजबूत चार्जशीट बनाएं, ताकि कोई अपराधी बच कर न निकल पाए. पुलिस ने कहा, आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. हमें दो दिन की रिमांड मिली है. पुलिस ने बताया कि साइंटिफिक जांच पर हमारा जोर है. आरोपी के खिलाफ जल्द चार्जशीट फाइल की जाएगी.
पुलिस ने बताया कि साहिल से अच्छे से पूछताछ हो रही है. इस दौरान लव जिहाद से जुड़ा सवाल भी पूछा गया तो पुलिस ने बताया कि हर एंगल से जांच हो रही है.
साहिल ने कबूला गुनाह!
दिल्ली पुलिस ने बताया कि साहिल को जब कत्ल का CCTV फुटेज दिखाया गया तो उसने यह बात कबूल ली है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मैं ही हूँ. उसने पुलिस से सामने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा, मैंने ही साक्षी को मारा है. इस दौरान एक और खुलासा यह हुआ है कि साक्षी को पता था कि साहिल का पूरा नाम 'साहिल खान' है. साक्षी और साहिल दोनों तीन साल से एक दूसरे को जानते थे. दोनों एक दूसरे का इंस्टा एकाउंट भी फॉलो करते थे.
'कई थ्योरी, कई वर्जन हैं'
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीसीपी से इस हत्याकांड के उद्देश्य से जुड़े सवाल पूछे गए. इस पर डीसीपी रवि कुमार ने बताया, कई फैक्ट हमारे सामने हैं हम सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं. कई थ्योरी, कई वर्जन हैं. हम जांच कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है, सारे पहलू तलाशे जा रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










