
'मैंने भारत-PAK युद्ध रुकवाया, मुझे पाकिस्तान से प्यार...', ट्रंप ने दोहराया, कहा- मोदी शानदार इंसान
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था. मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया. मुझे पाकिस्तान से प्यार है. साथ ही कहा कि मोदी एक शानदार इंसान हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था. ट्रंप ने ये बयान उस समय दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इस दावे को खारिज कर चुके हैं और साफ कहा कि भारत ना तो कभी किसी मध्यस्थता को स्वीकार करता है, ना करेगा. मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया. मुझे पाकिस्तान से प्यार है. साथ ही कहा कि पीएम मोदी एक शानदार इंसान हैं. साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया.
ये भी पढ़ें- 'ना मध्यस्थता स्वीकारी थी, ना स्वीकारेंगे... पाकिस्तान की अपील पर रोका था ऑपरेशन सिंदूर', फोन पर PM मोदी की ट्रंप को दो टूक ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी और पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर, दोनों ही इस टकराव को रोकने में बेहद प्रभावशाली रहे. दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और एक-दूसरे से भिड़ने ही वाले थे, लेकिन मैंने बीच में आकर युद्ध रुकवाया. फिर भी किसी ने इस पर खबर नहीं लिखी.
PM मोदी और ट्रंप की 35 मिनट तक हुई बात
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह पर उनसे फोन पर 35 मिनट तक बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारत-पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हुए घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट रूप से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर तक पहुंचने के लिए कभी भी, किसी भी स्तर पर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील या अमेरिका द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे विषयों पर बात नहीं हुई थी. इस बातचीत में पीएम मोदी ने ट्रंप को स्पष्ट कर दिया कि भारत-पाकिस्तान के बीच इंडिया ने न तो कभी किसी की मध्यस्थता स्वीकार की थी, न स्वीकार करता है, और न ही कभी करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस मुद्दे पर राजनीतिक रूप से पूरी तरह से एकमत है.
ये भी पढ़ें- बंद कमरे में लंच, ट्रंप और मुनीर की 'सीक्रेट' मीटिंग... PAK आर्मी चीफ को इतना क्यों पुचकार रहे US प्रेसिडेंट?
'पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा' विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बात की. पीएम मोदी ने ट्रंप को स्पष्ट रूप से कहा कि 22 अप्रैल के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने का अपना दृढ़संकल्प पूरी दुनिया को बता दिया था. पीएम मोदी ने कहा कि 6-7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया था. भारत के एक्शन बहुत ही measured, precise और non-escalatory थे. साथ ही भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










