
'मैंने पूछा बैग इतना भारी क्यों है...', बेटे की कातिल के साथ कैब में 12 घंटे बिताने वाले ड्राइवर ने सुनाई पूरी कहानी
AajTak
कैब ड्राइवर रेजोन डिसूजा ने बताया कि बैग भारी था मैने पूछा मैडम से की बैग इतना भारी क्यों है? क्या इसमें शराब है. उन्होंने मना किया. पूरे सफर में मैडम एकदम शांत थीं, कुछ नहीं बोला. सिर्फ एक जगह पानी की बोतल के लिए कैब रुकवाई थी. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बच्चे की लाश बरामद होने के बाद भी वह नॉर्मल थी. एक दम शांत, कोई पैनिक नहीं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में पहचान बना चुकी 39 साल की सूचना सेठ (Suchana Seth) अब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट कराया है. आठ जनवरी की रात को बेटे की हत्या करने के बाद वह गोवा से कैब लेकर बेंगलुरू निकली थी. इस कैब को चला रहे ड्राइवर रेजोन डिसूजा ने उस काली रात के बारे में विस्तार से आजतक को बताया है.
अपने चार साल के बेटे की हत्या के बाद गोवा से बेंगलुरू वापस लौटने के दौरान कर्नाटक के चित्रदुर्ग के पास सूचना सेठ को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. कार में रखे उसके बैग में बेटे का शव भी कर्नाटक पुलिस ने बरामद कर लिया था.
रात में अर्जेंट में बेंगलुरु जाने के लिए होटल से आया था फोन
ड्राइवर डिसूजा ने बताया कि आठ और नौ जनवरी की दरमियानी रात को होटल से कॉल आया था. मुझे बोला कि अर्जेंट बेसिस पर एक सवारी को बंगलोर ड्रॉप करना है. जल्द से जल्द कैब भेजने को बोला था. रात करीब 12:30 बजे का टाइम फिक्स किया था. सफर लंबा था और करीब 550 किलोमीटर से ज्यादा का रास्ता तय करना था, जिसमें करीब 12 घंटे लगने थे.
लिहाजा, हम दो ड्राइवर पहुंचे थे क्योंकि अर्जेंट बेसिस पर बेंगलुरू पहुंचना था. हम लोगों को था कि रास्ते में गाड़ी रोकेंगे. नींद पूरी नहीं होगी, इसलिए दो ड्राइवर कार लेकर पहुंचे थे. रात करीब 1 बजे मैडम (सूचना सेठ) गाड़ी में बैठी. बोली मेरा बैग लेकर आओ. मैंने होटल के रिसेप्शन से काले रंग का बैग उठाया.
बैग लेकर आया, तो बैग मुझे बहुत भारी लगा. मैंने पूछा बैग इतना भारी क्यों हैं? क्या इसमें शराब की बोतल है. उन्होंने कहा हां. उस वक्त उतना शक नहीं हुआ था. पता ही नहीं था कि उसके अंदर चार साल के बच्चे की लाश होगी. फिर गाड़ी में बैग रखकर मैं भी बैठ गया और हम बेंगलुरु की तरफ रवाना हो गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










