
मेवात: आसिफ के पिता बोले- 'मेरे बेटे को इतना मारा, जितना कोई जानवर को भी न मारे'
AajTak
हरियाणा के मेवात में रविवार को भीड़ ने आसिफ नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. आसिफ के पिता ने बताया कि उसे टायफाइड था. वो दवाई लेने गया था. उनका कहना है कि उसे इतना मारा जितना कोई जानवर को भी नहीं मारता.
"मेरे बेटे को टायफाइड था वो दवा लेने गया था तभी 2 गाड़ियों में बदमाश आए मेरे बेटे की गाड़ी तोड़ी और बदमाश अपनी गाड़ी में मेरे बेटे को ले गए और सुनसान जगह पर इतना मारा मेरे बेटे को, जितना कोई किसी जानवर को भी नहीं मारता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर बता रहा था कि उसकी हड्डियां तोड़ दी हैं. उसे गोली मारी है." ये शब्द हैं आसिफ के पिता के. 25 साल के आसिफ को रविवार को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था. आसिफ अपने दो चचेरे भाइयों के साथ दवा लेने गया था. 16 मई की रात को 9 बजे जब तीनों मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते पर दो एसयूवी में आए लोगों ने उन्हें घेर लिया और आसिफ की बाइक को टक्कर मार दी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










