
'मेरे हजारों बेटे-बेटी सड़कों पर, हमें न्याय की उम्मीद...', बोले ट्रेनी लेडी डॉक्टर के पिता
AajTak
पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी काफी मेहनती थी, उसे डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत की थी. उन्होंने कहा कि बेटी के साथ हुई घटना का बार-बार जिक्र कर दुख होता है. साथ ही कहा कि बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहा है, हम न्याय चाहते हैं.
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में देशभर में उबाल है. वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें इन्वेस्टिगेटिव टीम के ऊपर पूरा भरोसा हैं. हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी गई है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे हजारों बेटे-बेटी फिलहाल सड़कों पर हैं. हम इस आंदोलन के साथ है. हमें जस्टिस चाहिए, सबको कड़ी से कड़ी सजा मिले.
पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी काफी मेहनती थी, उसे डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत की थी. उन्होंने कहा कि बेटी के साथ हुई घटना का बार-बार जिक्र कर दुख होता है. साथ ही कहा कि बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहा है, हम न्याय चाहते हैं, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हुए. शुक्रवार को एजेंसी संदीप घोष को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी, जो शनिवार को 1.40 बजे तक जारी रही.
एक अधिकारी ने बताया कि संदीप घोष को शुक्रवार रात 9.30 बजे तक सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई के सिटी ऑफिस के एक कमरे में बैठाया गया था, इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई. संदीप घोष शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे दूसरी बार पूछताछ के लिए सीबीआई ऑफिस पहुंचे. अधिकारी ने बताया कि पहले दिन पूछताछ के दौरान संदीप घोष से पूछा गया कि लेडी डॉक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी, उन्होंने परिवार को किससे सूचित करने को कहा और पुलिस से किसने और कैसे संपर्क किया.
अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि कुछ जवाब उलझे हुए थे, उनसे शनिवार सुबह तक पूछताछ की गई और फिर उन्हें घर जाने दिया गया. शुक्रवार रात पूछताछ के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने साप्ताहिक रोस्टर के बारे में पूछताछ की, क्योंकि पीड़ित को 36 घंटे या कभी-कभी 48 घंटे तक की ड्यूटी पर रखा जाता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










