
मेरे भाई ने दो बार मुझे फांसी देने की कोशिश की... हैदराबाद हत्याकांड में पत्नी का आरोप
AajTak
हैदराबाद हॉरर किलिंग मामले में पीड़ित पत्नी सुल्ताना ने अपने भाइयों पर बड़ा आरोप लगाया है. उसके मुताबिक भाइयों द्वारा शादी से पहले भी उसे मारने की कोशिश की गई थी.
हैदराबाद हॉरर किलिंग मामले में पीड़ित पत्नी सुल्ताना द्वारा अपने परिवार पर लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. अब एक इंटरव्यू में सुल्ताना ने दावा कर दिया है कि उसके भाई ने शादी से पहले भी दो बार उसे जान से मारने की कोशिश की थी. उसका परिवार शुरुआत से ही उस रिश्ते के खिलाफ था.
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सुल्ताना ने कहा है कि मेरी शादी से पहले, मेरे भाई ने मुझे मारने की कोशिश की थी. उसने मुझे दो बार फांसी देने का प्रयास किया था. उस घटना के बाद ही सुल्ताना और नागाराजू हैदराबाद चले गए थे और वहां पर एक आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली. अपनी सुरक्षा को देखते हुए तब दोनों ने कई कदम उठाए थे. अपने फोन का सिम बदला था, स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की गई थी. लेकिन सुल्ताना के भाई एक मौके की फिराक में थे. उन्हें किसी भी कीमत पर वो रिश्ता कबूल नहीं था.
ऐसे में जब सुल्ताना अपने पति के साथ पंजाला अनिल कुमार कॉलोनी जा रही थी, तब उसके भाइयों ने बीच सड़क पर ही दोनों को रोक लिया. फिर आरोपियों ने नागाराजू को लोहे की रॉड से लगातार मारा और चाकू से गोद दिया. इस बारे में सुल्ताना ने बताया कि मैं, हत्यारों से अपने पति की जान की भीख मांगती रही. लेकिन उन्होंने मेरे पति को चाकुओं से गोद दिया. मेरी आंखों के सामने मेरे पति की हत्या कर दी.
सुल्ताना ने ये भी बताया कि उसकी मां की तरफ से भी चेतावनी दी गई थी अगर उसने नागाराजू से शादी की तो दोनों को जान से मार दिया जाएगा. इन धमकियों से दूर जाते हुए सुल्ताना और नागाराजू ने कही दूर नई जिंदगी शुरू करने की ठानी थी. लेकिन उनके परिवार की तरफ से धमकियों का दौर नहीं थमा. सुल्ताना की माने तो एक महीने पहले भी उसके भाई ने नागाराजू का पता लगाने की कोशिश की थी लेकिन विफल रहा था.
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










