
'मेरे जीतने पर गैर-मुस्लिम दोस्तों ने बांट दी 2 लाख की मिठाई', इंजीनियर राशिद ने तिहाड़ को बताया 'मिनी इंडिया'
AajTak
राशिद ने कहा, 'जेल इज मिनी इंडिया. वहां मैंने पूरे देश के लोग देखे. वहां जो इज्जत मुझे लोगों ने दी, हर धर्म के लोगों ने दी, मेरी सात पीढ़ियां उनका एहसान नहीं चुका सकतीं. जिस दिन मैं चुनाव जीता 2 लाख की मिठाई गैर-मुस्लिम दोस्तों ने तिहाड़ जेल में बांटी. काश ये असल हिंदुस्तान होता. मैं इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मुझे पीएम मोदी को दिखाना है कि कश्मीरी उनकी खराब नीतियों को नकार रहे हैं.'
जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर राशिद ने आजतक के खास कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' में शिरकत की और कई सवालों के जवाब दिए. वह तिहाड़ जेल से चुनाव लड़कर जीते हैं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें जीत मिली तब जेल में उनके गैर-मुस्लिम दोस्तों ने खुशी में दो लाख रुपये की मिठाई बांट दी.
'काश ये असल हिंदुस्तान होता'
राशिद ने तिहाड़ जेल को 'मिनी इंडिया' बताया. उन्होंने कहा, 'वहां मैंने पूरे देश के लोग देखे. वहां जो इज्जत मुझे लोगों ने दी, हर धर्म के लोगों ने दी, मेरी सात पीढ़ियां उनका एहसान नहीं चुका सकतीं. जिस दिन मैं चुनाव जीता 2 लाख की मिठाई गैर-मुस्लिम दोस्तों ने तिहाड़ जेल में बांटी. काश ये असल हिंदुस्तान होता.'
यह भी पढ़ें: 'सबको लगता था मैं मर गया, कभी नहीं लौटूंगा...', SC से मिली जमानत पर बोले इंजीनियर राशिद
उन्होंने कहा, 'मैं इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मुझे पीएम मोदी को दिखाना है कि कश्मीरी उनकी खराब नीतियों को नकार रहे हैं. जो कुछ भी आपने किया वो कश्मीरियों को कुबूल नहीं है.' इंजीनियर राशिद ने जेल में बिताए अपने दिनों को याद किया.
'मैं भी चाहता हूं कि भारत में रामराज्य आए'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










