
'मेरे कमरे में आ जाओ, विदेश ले चलूंगा पैसा भी नहीं लगेगा...' सामने आई स्वामी चैतन्यानंद की व्हाट्सएप चैट
AajTak
दिल्ली के नामी मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में कथित बाबा चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर छात्राओं से अश्लील चैट, देर रात बुलावे और फेल करने की धमकी के गंभीर आरोप लगे हैं. पार्थ सारथी के कई चैट पुलिस के हाथ लगे हैं. फिलहाल वह फरार है. पुलिस उसकी तलाश में कई राज्यों में रेड कर रही है, जबकि तीन वार्डनों की मिलीभगत भी सामने आई है.
व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज, देर रात बुलावे और फेल करने की धमकी… दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट से निकली यह कहानी किसी थ्रिलर से कम नहीं. छात्राओं से छेड़खानी करने वाला कथित संत स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी अब पुलिस के शिकंजे से बचने की कोशिश कर रहा है,वह फरार हो चुका है. विदेश ले जाने के लालच से लेकर परीक्षा में नंबर काटने तक, बाबा का पूरा खेल पीड़िताओं की चैट्स और बयानों से उजागर हो चुका है.
अश्लील मैसेज और धमकियों का खेल
दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, स्वामी चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात वॉट्सऐप मैसेज भेजता था. उसके मैसेज की भाषा इतनी अश्लील थी कि पढ़कर लड़कियों की रूह कांप जाती. उसके कुछ मैसेज इस प्रकार थे 'मेरे कमरे में आ जाओ, तुम्हें विदेश घुमाने ले चलूंगा, तुम्हारा पैसा भी नहीं लगेगा. अगर मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हें फेल कर दूंगा. पीड़िताओं का कहना है कि अगर वे विरोध करतीं, तो उन्हें एग्जाम में नंबर काटने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी जाती थी.
वार्डनों की मिलीभगत
इस कहानी में सिर्फ बाबा ही दोषी नहीं. इंस्टीट्यूट की तीन महिला वार्डन भी इस साजिश में शामिल पाई गईं. पुलिस जांच में सामने आया कि वार्डन लड़कियों को दबाव डालकर चुप रहने को कहतीं और उनके मोबाइल से चैट्स डिलीट करवातीं थी. छात्राओं ने बताया कि वार्डन हमें धमकाती थीं कि अगर शिकायत की तो हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा. हम मजबूरी में खामोश रहीं. दिल्ली पुलिस ने तीनों वार्डनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.
शिकायत दर्ज, केस खुला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










