
'मेरी लाइफ इसी ने खराब की है', गर्लफ्रेंड के फोटो शेयर कर B.Pharma स्टूडेंट ने उठाया खौफनाक कदम, नोट भी छोड़ा
AajTak
बी फार्मा के छात्र राहुल यादव का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला. युवक के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बेटे की लाश देखते ही परिवार में कोहराम मच गया. मातम के बीच परिवार के किसी सदस्य ने उन्हें बताया कि राहुल ने मरने से 8 घंटे पहले फेसबुक पर एक नोट लिखा है
UP News: कौशांबी जिले में गर्लफ्रेंड से परेशान होकर एक बी.फार्मा छात्र ने मौत को गले लगा लिया. उसकी लाश घर के कमरे के अंदर लटकती हुई मिली. युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसके अलावा, जीवन लीला समाप्त करने से पहले युवक ने एक फेसबुक पोस्ट में प्रेमिका को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मामला मोहब्बतपुर पइसा थाना के कैमा गांव का है. गांव के रहने वाले छोटेलाल यादव पेशे से किसान हैं. छोटेलाल के 2 बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है. बेटी की शादी एक साल पहले हो चुकी है. सबसे छोटा बेटा राहुल यादव (22) सिराथू के एक कॉलेज से बी. फार्मा फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहा है.
परिवार के लोगों के मुताबिक, राहुल कोविड काल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के अधीन कोविड ऑपरेटर (संविदा) पद पर नौकरी कर रहा था. इस दौरान सीएचसी में काम कर रही एक ANM (महिला) से राहुल के प्रेम संबंध हो गए. दोनों का रिश्ता एक-दूसरे के साथ करीब 3 साल तक रहा.
शनिवार की सुबह अचानक राहुल यादव का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला. युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बेटे की लाश देखते ही परिवार में कोहराम मच गया. मातम के बीच परिवार के किसी सदस्य ने उन्हें बताया कि राहुल ने मरने से 8 घंटे पहले फेसबुक पर एक नोट लिखा है, जिसमें अपनी मौत की जिम्मेदार प्रेमिका को बताया है.
दरअसल, सुसाइड करने से पहले राहुल ने अपनी प्रेमिका संग फोटो शेयर किए और कैप्शन में लिखा- ''मेरी लाइफ इसी ने खराब की है.''
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि थाना मोहब्बतपुर पाइंसा में एक युवक ने सुसाइड किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसमें एक लड़की पर आरोप लगाया है. इस प्रकरण में केस दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है. साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










