
'मेरी मां की हत्या की CBI जांच कराई जाए' सोनाली फोगाट की बेटी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
AajTak
बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की बेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने पीएम मोदी से अपनी मां सोनाली फोगाट की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. सोनाली फोगाट का पिछले महीने गोवा में निधन हो गया था.
बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की बेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने पीएम मोदी से अपनी मां सोनाली फोगाट की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. सोनाली फोगाट का पिछले महीने गोवा में निधन हो गया था. अभी गोवा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
यशोधरा फोगाट ने अपने पत्र में मां सोनाली फोगाट के लिए न्याय की मांग की है. उन्होंने लिखा, मैं सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट सरकार से अपील करती हूं कि इस मामले की जांच गोवा पुलिस से लेकर सीबीआई को ट्रांसफर कर दी जाए.
परिवार लगातार उठा रहा जांच पर सवाल सोनाली फोगाट की मौत मामले में परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. परिवार का आरोप है कि गोवा पुलिस इस मामले में उचित जांच नहीं कर रही है. सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंघमार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि गोवा पुलिस पर राजनीतिक प्रभाव है. इसलिए हम मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं.
क्या है मामला? क्यों सवालों के घेरे में गोवा पुलिस
गोवा के कर्लीज रेस्तरां में सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को मौत हो गई थी. गोवा के अंजुना थाने की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. पहले पुलिस ने सामान्य मौत बताया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिवार के दबाव के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. सोनाली फोगाट के पीए सुधीर और सुखविंदर मुख्य आरोपी हैं. इन पर हत्या का मामला, वहीं रूम बॉय दत्ता प्रसाद गाओंकर, कर्लीज क्लब का मालिक एडविन और रमा मांड्रेकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
सोनाली फोगाट की मौत को परिजन लगातार साजिश बता रहे हैं. इतना ही नहीं परिजन गोवा पुलिस की जांच से भी खुश नहीं हैं. सोनाली फोगाट के परिजन इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










