
'मेरी भी गलतफहमी दूर हो गई...', हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने क्यों कही ये बात?
AajTak
विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद जिले की जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं. बुधवार को उनके पक्ष में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची थीं. इसके बाद आजतक से खास बातचीत में विनेश ने कहा कि प्रियंका गांधी से जब से वे मिली हैं, उन्हें परिवार से ज्यादा प्यार दिया जाता है.
कुश्ती चैंपियन विनेश फोगाट ने पहली बार राजनीति के अखाड़े में किस्मत आजमाने जा रही हैं. वे कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद जिले की जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं. आज बुधवार को उनके पक्ष में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची थीं. इसके बाद आजतक से खास बातचीत में विनेश ने कहा कि प्रियंका गांधी से जब से वे मिली हैं, उन्हें परिवार से ज्यादा प्यार दिया जाता है.
विनेश फोगाट ने कहा, "मैं राजनीति में नई हूं, लेकिन जब से प्रियंका दीदी से मिली हूं, वो परिवार से भी ज्यादा मुझे प्यार दे रहे हैं. छोटी बहन की तरह मानती हैं और कोई नेता इतनी बात नहीं करता होगा, जितनी हम दोनों ने की हैं. जुलाना के लिए ये ऐतिहासिक दिन रहा कि प्रियंका गांधी यहां आईं. इससे पहले कभी इस क्षेत्र के लोगों ने इंदिरा गांधी जी को ही देखा होगा. उम्मीद है कि जितने लोग मुझसे अपेक्षा कर रहे हैं, उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें."
'लोग सोच से भी ज्यादा प्यार दे रहे'
अपने चुनाव प्रचार के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ी होने के नाते तो हमें प्यार मिलता ही था लेकिन अब राजनीति में आने के बाद पता चल रहा है कि हमने क्या कमाया है. कोई भी खिलाड़ी अगर यह सोचता है कि मेडल जीतने के बाद लोग भूल जाते हैं तो ये गलतफहमी दूर हो गई है. मेरी भी गलतफहमी दूर हो गई है. लोग सोच से भी ज्यादा प्यार दे रहे हैं.
अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों पर विनेश ने कहा कि मेरे लिए कोई मुश्किल नहीं है. मुश्किल तब होती है जब आपका परिवार साथ नहीं होता. आज जुलाना का हर एक इंसान मेरे लिए लड़ाई लड़ रहा है. टिकट भले ही मेरे नाम पर आई है, लेकिन चुनाव एक शख्स जुलाना का लड़ रहा है. इन लोगों का प्यार और विश्वास ही मैं कायम रखना चाहती हूं. हाथ इनका मेरे सिर पर होना चाहिए और अगले पांच साल बाद मैं हर घर जाकर बैठूं तो इनका हाथ फिर मेरे सिर पर होना चाहिए.
'अब बस 5 अक्टूबर का इंतजार'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










