
'मेरी पत्नी ने आवेदन पत्र में व्हाइटनर लगाया क्योंकि...', MUDA लेटर विवाद पर सिद्धारमैया ने दी सफाई
AajTak
सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पत्नी पार्वती ने पत्र में मूल भूमि को MUDA द्वारा अवैध रूप से अधिग्रहित किए जाने के बाद, उसके बदले में एक भूखंड की मांग की थी. हालांकि, रिप्लेसमेंट के लिए सुझाए गए विकल्प उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें व्हाइटनर से सफेद कर दिया गया था.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती द्वारा मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) को 2014 में लिखे गए पत्र में व्हाइटनर का उपयोग करके एक पंक्ति मिटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी और जेडीएस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करके मूडा घोटाले को छिपाने प्रयास कर रही है. अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने X पर एक पोस्ट करके इस मामले में स्पष्टीकरण दिया है.
सिद्धारमैया ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी पत्नी द्वारा मूडा को लिखे गए लेटर के नीचे से रोशनी का उपयोग करके उन शब्दों को दिखाने की कोशिश की गई है, जिन पर व्हाइटनर लगाया गया है. सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पत्नी पार्वती ने पत्र में मूल भूमि को MUDA द्वारा अवैध रूप से अधिग्रहित किए जाने के बाद, उसके बदले में एक भूखंड की मांग की थी. हालांकि, रिप्लेसमेंट के लिए सुझाए गए विकल्प उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें व्हाइटनर से सफेद कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: Explained: क्या है MUDA स्कैम? जिसे लेकर कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ चलेगा केस
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर एक पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी पत्नी ने अपनी भूमि को अवैध रूप से अधिग्रहित करने के बदले में वैकल्पिक भूमि का अनुरोध करते हुए MUDA को एक पत्र लिखा था, जिसमें कुछ शब्दों को व्हाइटनर से ढक दिया गया था. भाजपा-जद(एस) नेता इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं जैसे यह कोई बड़ा अपराध हो. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्हाइटनर द्वारा छिपाए गए शब्द क्या हैं. नफरत का चश्मा उतारो और ठीक से देखो.'
ಮುಡಾ ಅಕ್ರಮವಾಗಿ ಸ್ವಾದೀನಪಡಿಸಿಕೊಂಡ ನಮ್ಮ ಕುಟುಂಬದ ಜಮೀನಿಗೆ ಬದಲಿ ಭೂಮಿ ನೀಡುವಂತೆ ನನ್ನ ಪತ್ನಿ ಸಲ್ಲಿಸಿದ್ದ ಅರ್ಜಿಯಲ್ಲಿ ನಾಲ್ಕೈದು ಪದಗಳಿಗೆ ವೈಟ್ನರ್ ಹೆಚ್ಚಿದನ್ನೇ ಮಹಾನ್ ಅಪಾರಾಧವೆಂಬಂತೆ ಗಂಟಲು ಹರಿದುಕೊಂಡ ಬಿಜೆಪಿ – ಜೆಡಿಎಸ್ ನಾಯಕರೇ, ವೈಟ್ನರ್ ಹಿಂದಿರುವ ಅಕ್ಷರಗಳೇನು ಎಂಬುದು ಈ ವೀಡಿಯೋದಲ್ಲಿ ಸ್ಪಷ್ಟವಾಗಿ ಕಾಣುತ್ತಿದೆ,… pic.twitter.com/NMQfgViKNp
उन्होंने आगे लिखा- मेरी पत्नी ने देवनूर थर्ड स्टेड के लेआउट या बाद में प्राधिकरण द्वारा विकसित किसी समानांतर लेआउट में वैकल्पिक भूमि का अनुरोध किया था. देवनूर थर्ड स्टेड लेआउट मेरी पत्नी की उसी भूमि पर विकसित किया गया था, जिसे MUDA द्वारा अवैध रूप से अधिग्रहित किया गया था. चूंकि उस लेआउट में भूखंड उपलब्ध नहीं थे, इसलिए मेरी पत्नी ने अपने आवेदन में 'देवनूर थर्ड स्टेज लेआउट या बाद में' शब्दों को व्हाइटनर से कवर करके प्राधिकरण द्वारा विकसित समानांतर लेआउट में एक भूखंड आवंटित करने का अनुरोध किया. इस लेटर में कोई अतिरिक्त नोट, आदेश या निर्देश नहीं है- बस उस भूमि में एक भूखंड आवंटित करने का अनुरोध है जो मूल रूप से मेरी पत्नी की थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










