
'मेरी आवाज ही मेरी पहचान है', इन 5 Music Apps पर सुनें लता मंगेशकर के गाने
AajTak
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार (6 फरवरी को) निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. 'स्वर कोलिला' लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को हुआ था. उनका 92 साल की उम्र में निधन हुआ.
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को हुआ था. उनका 92 साल की उम्र में निधन हुआ है. 'लग जा गले' से लेकर 'ऐ मेरे वतन के लोगों' तक उन्होंने ना जाने कितने ही पॉपुलर गानों को अपनी आवाज दी है. आप उनके गाने YouTube समेत कई दूसरे ऐप्स पर सुन सकते हैं.
Gaana Music भी एक ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म है, जिस पर आप हिंदी, पंजाबी समेत दूसरी भाषाओं के सॉन्ग सुन सकते हैं. इस ऐप पर आपको रेडियो स्टेशन और पॉडकास्ट का भी ऑप्शन मिलता है. इस ऐप को आप Google Play Store और App Store दोनों ही जगहों से डाउनलोड कर सकते हैं.
JioSaavan भी फ्री ऐप है. इसे आप गूगल प्ले स्टोर और App Store दोनों ही प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप्स पर आपको लता जी के बहुत से गानों का कलेक्शन भी मिल जाएगा. यह ऐप फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है. हालांकि, इसके ऐड फ्री वर्जन के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









