
'मेरा पुतला जला धर्म खराब करेंगे... मैं मुस्लिम हूं', राहुल गांधी पर भड़के शकील अहमद
AajTak
कांग्रेस के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद ने यूथ कांग्रेस द्वारा उनका पुतला दहन के ऐलान के बाद कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम हूं और ये लोग मेरा पुतला दहन कर, मेरा धर्म खराब करेंगे. उन्होंने दावा किया कि मैं राहुल गांधी को बहुत करीब से जानता हूं, वह यूथ कांग्रेस के नेताओं से सीनियर नेताओं के रिप्लेस करना चाहते हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद इन दिनों राहुल गांधी पर की बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने राहुल गांधी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने घर पर हमला करने का निर्देश देने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि मैंने कई बार राहुल को उनकी गलतियों के बारे में बताया है. डॉ. शकील अहमद ने अपने घर हमला करवाने का दावा करते हुए आजतक से फोन पर खास बातचीत में कहा कि देखिए, एक पॉडकास्ट में मैंने कहा था कि राहुल की वजह से कांग्रेस को राजनीति में नुकसान हो रहा है.
'सीनियर नेताओं को पसंद नहीं करते राहुल' उन्होंने दावा किया कि राहुल सीनियर लोगों को पसंद नहीं करते हैं, वह उन्हें घर बैठाना चाहते हैं. वह पुराने नेताओं को यूथ कांग्रेस के नेताओं से रिप्लेस करना चाहते हैं और ये बात मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं, मैंने राहुल को बहुत करीब से देखा है. उनके साथ हमने पदयात्रा की है और ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं, उसमें भी हम सात किलोमीटर चले जो पंजाब में उनकी पद यात्रा थी. तब मैं जनरल सेक्रेटरी था तो उस वक्त मैं और अमरेंद्र सिंह उनके साथ-साथ चले थे. और उसके बाद हम लोग मंडी गए. मैंने उनके घर में बैठकर उनसे घंटों बात भी की है.
'मैंने कई बार राहुल को समझाया'
पूर्व कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मुझे लगता है कि मेरी गलती ये थी कि मैंने उनको मना करता रह गया कि मंदिर जाना बंद मत कीजिए. इलेक्शन के वक्त आप रोज मंदिर जाते थे, इलेक्शन के बाद बंद कर देते हैं जाना, सॉफ्ट हिंदुज्म नहीं कीजिए या जब वह अपने भाषण में कोई गलत बात बोल देते थे तो, वरिष्ठ होने के नाते में उनको बोलता था. लेकिन जो-जो बात मैं बोलता था तो मुझे लगता था कि उन्हें बुरा लगता था. इसी वजह से उन्होंने मुझे टारगेट कर लिया. इसके बाद उन्हीं के बनाए हुए प्रदेश अध्यक्ष अल्लाहाबेरू ने मुझे बिहार विधानसभा चुनाव में टारगेट कर लिया और मुझको ह्यूमिलिएट किया मुझसे कोई बात नहीं की. इसलिए मैंने दुखी होकर पार्टी छोड़ दी.
दुखी होकर छोड़ी पार्टी: शकील
बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि कई नेता पार्टी में ऐसे हैं जो आज भी दुखी मन से काम कर रहे हैं, क्योंकि उनकी अगली पीढ़ी कांग्रेस में है. इसीलिए वह मजबूरी में पार्टी में पड़े हैं. अपने बाल-बच्चों के लिए इंसान क्या नहीं करता.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










