
मेरठ मर्डर केस में नशे वाला एंगल... जेल में 'तड़प' रहे साहिल-मुस्कान, क्या इस वजह से बन गए थे दरिंदे?
AajTak
Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में गिरफ्तार गिए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की जेल में हालत खराब है. दोनों नशे के आदी रहे हैं. वारदात वाले दिन भी दोनों ने नशे किए और फिर सौरभ राजपूत पर चाकू से कई हमले किए. जेल में उनके नशे की लत को छु़ड़ाने की कोशिश हो रही है.
मेरठ मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में गिरफ्तार गिए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की जेल में हालत खराब है. दोनों नशे के आदी रहे हैं. वारदात वाले दिन भी दोनों ने नशे किए और फिर सौरभ राजपूत पर चाकू से कई हमले किए. जेल में उनके नशे की लत को छु़ड़ाने की कोशिश हो रही है. लेकिन सवाल है कि कोई नशे में खौफनाक और बेरहमी से इतने करीबी रिश्ते का कत्ल कैसे कर सकता है.
मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने जिस तरह अपने पति का कत्ल किया, अपने प्रेमी के साथ मिलकर जिस बेहरमी से वारदात को अंजाम दिया. उसे लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं. एक सवाल ये भी क्या दोनों ने नशे में कत्ल को अंजाम दिया. क्या नशा करने के बाद साहिल ने सौरभ के शव के टुकड़े किए? क्या नशे की हालत में भी वो शव के टुकड़ों को अपने साथ ले गया? क्योंकि सूत्रों की मानें तो हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल नशे के आदी हैं.
जेल जाने के बाद से ही दोनों नशे के लिए काफी परेशान दिखे. इस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ी. इस वजह से ही दोनों को जेल के अंदर बने नशामुक्ति केंद्र की निगरानी में रखा गया है. सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिस तरीके से बेरहमी से कत्ल किया गया है, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है. ये गुनाह दोनों ने नशे की हालत में किया. मनोचिकित्सक की मानें तो ऐसे लोग क्राइम को अपना ड्रीम मानते हैं. नशे के बाद किसी भी हद तक जा सकते हैं.
दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्ताल के मनोचिकित्सक डॉ. आरपी बेनीवाल ने कहा ऐसे लोगों की विकृत मानसिकता होती है. ये लोग एंटी सोशल पर्सनालिटी होते हैं. ऐसे लोग क्राइम को अपना ड्रीम मानते हैं. इससे पहले मुस्कान के परिजनों ने भी आरोप लगाया था कि मुस्कान और साहिल नशा करते हैं. साहिल ने ही मुस्कान को नशे की लत लगाई है. पुलिस की तफ्तीश में साहिल के कमरे से भी ऐसे सबूत मिले, जो जाहिर करते हैं कि वो नशे का आदी था.
पुलिस की पूछताछ में अब वारदात की प्लानिंग, उसे अंजाम देने के तरीके का खुलासा होगा. इसके बाद मुस्कान और साहिल को लेकर और भी राज सामने आने की उम्मीद है. इसी बीच मुस्कान रस्तोगी को लेकर नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक मुस्कान ने स्नैपचैट पर 3 फेक अकाउंट बनाए थे. पहला, मुस्कान की खुद की, दूसरा साहिल की मां के नाम से और तीसरा साहिल के भाई के नाम से. इससे वो साहिल के साथ चैट करके माइंडवॉश करती थी.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










