
मेरठ: ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को चूड़ियां दिखाईं
AajTak
मेरठ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और इस दौरान उनका पुतना फूंकने की कोशिश की गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और दारोगा की टोपी भी उछाल दी.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को कमिश्नरी चौराहे पर हिंदू स्वाभिमान परिषद के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा मचाया. प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. इस दौरान यहां तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ममता बनर्जी की हालिया नीतियां और बयान उन्हें अस्वीकार्य हैं, और आरोप लगाया कि वह हिंदुओं के अधिकारों की अनदेखी करती हैं. प्रदर्शन के दौरान, जब पुलिस ने पुतला फूंकने से रोका, तो प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की.
यह भी पढ़ें: 'झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ने की साजिश', मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता ने RSS-BJP को घेरा
प्रदर्शनकारी महिला ने पुलिस की सरकारी टोपी उछाल दी!
विरोध में एक महिला ने गुस्से में दारोगा की सरकारी टोपी उछाल दी. इनके अलावा, कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चूड़ियां दिखाकर अपमानित करने की कोशिश की. इस पूरी घटना में धक्का-मुक्की और पुलिस से अभद्रता की घटनाएं भी सामने आईं.
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने घटना को संज्ञान में लिया है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है. प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








