
मेरठ: बच्चों की लड़ाई में गन लेकर पहुंच गए पड़ोसी, फायरिंग में महिला समेत दो की मौत
AajTak
मेरठ के खरखौदा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां बच्चों के बीच झगड़ा हुआ और लड़ाई इतनी बढ़ी की पड़ोसी आमने-सामने आ गए. मौके पर फायरिंग हुई और इससे एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. आरोपी दोनों परिवारों के बचे हुए लोग फरार हैं. घटाने से इलाके में हड़कंप मच गया.
मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव में रविवार रात दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई. फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चों के झगड़े में एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए और उनमें फायरिंग हो गई था. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बच्चों के बीच हुआ था झगड़ा मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बच्चों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया. शुक्रवार को ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया, लेकिन रविवार रात फिर दोनों ही पक्षों में टकराव हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग मे मेहराज और एक महिला अफरोज गोली लगने से घायल हो गईं. मेहराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला कि इलाज के समय मृत्यु हो गई.
इलाके में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात की है. इस घटना के बाद दोनों ही पक्ष फरार बताए जा रहे हैं.
दोनों परिवारों के लोग फरार वहीं इस मामले में मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि थाना खरखौदा के अंतर्गत सलेमपुर गांव में यह वारदात हुआ. जिनके बीच वारदात हुई, दोनों ही पड़ोसी हैं, जिनका बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हुआ और दोनों ही पक्षों की तरफ से गोलीबारी हो गई. जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु मौके पर ही हो गई. पुलिस ने बताया कि दोनों ही परिवारों के अन्य लोग मौके से फरार हैं . कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो लोग फरार हैं उनकी गिरफ्तारी का प्रयास भी किया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










